---विज्ञापन---

53 साल की एक्ट्रेस ने 32 साल के करियर में दिए 30 हिट टीवी शो और 16 फिल्में, क्रिकेट से रखती हैं खास नाता

Actress Acting Career: बॉलीवुड में ऐसी एक्ट्रेस हैं जो 50 के पार होने के बाद भी अपनी उम्र को मात देती हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस बारे में बताने वाले हैं अपने 32 साल के एक्टिंग करियर में कई अलग-अलग तरह के काम किए हैं.

हम जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस मंदिरा बेदी हैं, जो पिछले 32 सालों से फिल्मी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और लगातार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं.

मंदिरा बेदी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1994 में दूरदर्शन पर आए टीवी शो 'शांति' से की थी. इस टीवी शो में एक्ट्रेस ने 4 साल तक काम किया था. हालांकि, इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया और साथ ही कई और टीवी सीरियल्स का हिस्सा रही हैं.

मंदिरा बेदी ने अपने 32 साल के एक्टिंग करियर में 30 हिट टीवी शो दिए, जिसमें ‘आहट’, ‘औरत’, ‘घर जमाई’, ‘आपकी शांति’ और ‘नमस्कार दोस्तों’ जैसे टीवी शो शामिल है.

इस दौरान ही मंदिरा बेदी ने शाहरुख खान और काजोल की हिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने कई हिट और बिग बजट फिल्मों में काम किया. जिसमें 'बादल', 'शादी का लड्डू', 'इत्तेफाक' और 'साहो' जैसी फिल्में शामिल हैं.

इसके बाद साल 2003 और 2007 में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को मंदिरा बेदी ने होस्ट किया, जिसने उन्हें महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के बीच काफी पॉपुलर कर दिया.

First published on: Apr 15, 2026 03:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.