---विज्ञापन---
कौन हैं ऐश्वर्या राय की ऑनस्क्रीन मां? धर्मेंद्र संग कर चुकीं रोमांस, सुनील दत्त ने एक तस्वीर देख दिया था बड़ा ब्रेक
बॉलीवुड की एक ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसूरती से लेकर उनके टैलेंट के करोड़ों दीवाने हैं, जिन्होंने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, प्रीति जिंटा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया तो वहीं धर्मेंद्र संग जमकर रोमांस किया, जिसनी तस्वीर देखते ही सुनील दत्त कह उठे थे, कि ये एक बैहतरीन अदाकारा बनेंगी, क्या आपने पहचाना?
हिंदी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं,जिन्होंने हर तरह के किरदार निभाकर अपनी दमदार पहचान बनाई. ऐसी ही एक धांसू एक्ट्रेस हैं किरण खेर, जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी दमदार पहचान बनाई. दोनों क्षेत्रों में उन्हें टक्कर देना आसान नहीं रहा.
किरण खेर को कॉलेज के दिनों से ही थिएटर का शौक था, और यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई. धीरे-धीरे उन्होंने छोटे-बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और अपनी मेहनत से एक खास पहचान हासिल की.
उनके करियर का बड़ा मोड़ साल 1996 में आई फिल्म 'सरदारी बेगम' साबित हुई. इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई यादगार फिल्मों का हिस्सा बनीं.
बहुत कम लोग जानते हैं, कि किरण खेर को फिल्म इंडस्ट्री में पहला बड़ा मौका दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त ने दिया था. एक इंटरव्यू में खुद सुनील दत्त ने बताया था, कि उन्होंने किरण की एक तस्वीर देखकर ही तय कर लिया था, कि वो उन्हें अपनी फिल्म में लॉन्च करेंगे.
खास बात ये रही, कि उस समय किरण एक टैलेंटेड बैडमिंटन खिलाड़ी भी थीं. उनकी इस तस्वीर ने ही उनकी किस्मत बदल दी. किरण खेर ने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए. फिल्म 'देवदास' में वो ऐश्वर्या राय की ऑनस्क्रीन मां के रूप में नजर आईं, जहां उनके सुमित्रा काकी के रोल को खूब सराहा गया.
वहीं 'वीरज़ारा' में उन्होंने प्रीति जिंटा की मां का किरदार निभाया. फिल्म अपने में वो धर्मेंद्र की पत्नी के रोल में दिखीं, जहां उनकी केमिस्ट्री को भी पसंद किया गया.
फिल्मों के अलावा किरण खेर ने राजनीति में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई, और एक सफल पॉलिटिशियन के रूप में खुद को साबित किया. इतना ही नहीं, उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़कर भी लोगों के लिए इंस्पिरेशन पेश की.
बहरहाल, किरण खेर आज भी अपने दमदार व्यक्तित्व और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. उनका सफर इस बात का उदाहरण है, कि मेहनत और हुनर के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है.