Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है राम चरण का बॉडीगार्ड? जिसने छुड़ाए फाइटर्स के पसीने, कमाई सुन खुला रह जाएगा मुंह

---विज्ञापन---

Who Is Ram Charan Bodyguard Kevin Kunta: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली पैन इंडिया फिल्म 'पेड्डी' को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं. लेकिन, इस बार यह साउथ स्टार अपनी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपने बॉडीगार्ड के कारण सुर्खियों में है. दरअसल, फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन के दौरान राम चरण के विदेशी बॉडीगार्ड ने सभी का ध्यान खींच लिया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर राम चरण के बॉडीगार्ड की कई वीडियो वायरल होने लगीं. चलिए, आपको बताते हैं कि आखिरकार राम चरण का यह बॉडीगार्ड है कौन.

राम चरण का बॉडीगार्ड वायरल

  राम चरण इन दिनों फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन के सिलसिले में कई शहरों का दौरा कर रहे हैं। इन प्रमोशनों के दौरान बॉडीगार्ड के साथ उनकी कुछ वीडियो खूब वायरल हो रही हैं. उनकी दमदार पर्सनैलिटी, लंबी कद-काठी और स्टाइलिश लुक ने तुरंत सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

---Advertisement---

प्रोफेशनल एमएमए फाइटर

बता दें कि राम चरण के बॉडीगार्ड का नाम केविन कुंटा है. बताया जा रहा है कि केविन कुंटा एक प्रोफेशनल एमएमए फाइटर हैं. इसके अलावा, ऐसी भी खबरें हैं कि केविन कुंटा एक दिन लाखों रुपये चार्ज करते हैं. जैसे ही ये खबर सामने आई ये इंटरनेट आग की तरह वायरल हो गई.

केविन कुंटा की सैलरी

रिपब्लिक मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, केविन कुंटा को पब्लिक इवेंट और ट्रैवल के दौरान राम चरण की सुरक्षा के लिए हर दिन 2 लाख से 4 लाख रुपये के बीच फीस दी जाती है. अगर ये रिपोर्ट सही हैं, तो केविन भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड में से एक बन सकते हैं.

---Advertisement---

केविन कुंटा का घर

केविन कुंटा मूल रूप से गाम्बिया के रहने वाले हैं और वर्तमान में फ्लोरेंस में रहते हैं. खबरों के अनुसार, उन्होंने 2021 में इटली की नेशनल एमएमए टीम को रिप्रेजेंट किया था. उनके सोशल मीडिया पर जिम वर्कआउट, फिटनेस ट्रेनिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग के वीडियो हैं.

First published on: May 29, 2026 09:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola