Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बदले में मुझसे…’ सालों बाद टीवी एंकर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- ‘उसने बेड…’

---विज्ञापन---

TV Anchor Shocking Reveals: मलयालम इंडस्ट्री की फेमस मॉडल और पॉपुलर एंकर रंजिनी हरिदास इस समय अपने एक व्लॉग की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. अपने इस व्लॉग में एंकर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गईं. रंजिनी हरिदास ने बताया कि उन्हें इस इंडस्ट्री में काम के दौरान कई बार हरेसमेंट का सामना करना पड़ा. चलिए जानते हैं कि आखिरकार एक्ट्रेस रंजिनी ने अपने इस व्लॉग में क्या कुछ कहा है?

30 साल के लंबे करियर

रंजिनी हरिदास ने हाल ही में यूट्यूब पर अपना नया व्लॉग शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने 30 साल के लंबे करियर के दौरान झेली गई परेशानियों और मुसीबतों के बारे में बताया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो इंडस्ट्री की एक मजबूत महिला बनने कामयाब रही, जिसने कभी समझौता नहीं किया.

---Advertisement---

मैं आमतौर पर...

रंजिनी ने इंडस्ट्री में अपने खराब एक्सपिरियंस को शेयर करते हुए कहा, 'हम सभी एक एक्टर को जानते हैं, वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे. एक बार कुछ ऐसा हुआ जिससे मुझे बहुत अनकन्फर्टेबल महसूस कराया. मैं आमतौर पर हर किसी से आसानी से दोस्ती नहीं करती.'

बिना शर्ट वाली तस्वीर...

रंजिनी ने आगे कहा, 'एक बार उस व्यक्ति ने मुझे अपनी बिना शर्ट वाली तस्वीर भेजी और बदले में मुझसे भी वैसी ही एक तस्वीर भेजने को कहा. मैंने उससे पूछा, 'तुम्हें क्या हो गया है?'

---Advertisement---

मुझे अपने साथ बेड...

रंजिनी ने आगे बताया, एक बार तो म्यूजिक इंडस्ट्री के एक फेमस सेलिब्रिटी ने मुझसे बदतमीजी से बात की और मुझे अपने साथ बेड शेयर करने के लिए कहा. मैंने कहा कि मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है.'

मुझे परेशान मत करो...

रंजिनी ने आगे बताया, उसने कहा, मैं हर दरवाजे पर दस्तक दूंगा और जो जरूरत हैं उनके लिए खोलूंगा, जो राजी नहीं हैं उन्हें छोड़ दूंगा.' मैंने कहा, ठीक है, जो चाहो वो करो, लेकिन मुझे परेशान मत करो. ऐसे मामलों में मैं काफी सख्ती से जवाब देती हूं.'  

---Advertisement---
First published on: Jun 09, 2026 07:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola