Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV एक्ट्रेस से eX-पति ने की शॉकिंग डिमांड,बेटी की कस्टडी के बदले मांगी प्रॉपर्टी! खुलासा उड़ाएगा होश

45 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने वाली श्वेता तिवारी अक्सर अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार श्वेता अपनी खूबसूरती नहीं, बल्कि एक चौंकाने वाले खुलासे की वजह से चर्चा में हैं। यह तो सभी जानते हैं कि पलक तिवारी की ग्लैमरस मम्मी श्वेता तिवारी ने दो शादियां कीं, लेकिन उनकी दोनों ही शादियां सफल नहीं रहीं। पहली शादी उन्होंने साल 1998 में अभिनेता राजा चौधरी से की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 13, 2026 18:51
Share :
shweta tiwari

45 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने वाली श्वेता तिवारी अक्सर अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार श्वेता अपनी खूबसूरती नहीं, बल्कि एक चौंकाने वाले खुलासे की वजह से चर्चा में हैं। यह तो सभी जानते हैं कि पलक तिवारी की ग्लैमरस मम्मी श्वेता तिवारी ने दो शादियां कीं, लेकिन उनकी दोनों ही शादियां सफल नहीं रहीं। पहली शादी उन्होंने साल 1998 में अभिनेता राजा चौधरी से की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

9 साल की शादी के बाद श्वेता ने साल 2007 में राजा चौधरी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद दोनों के रिश्ते में दरार और बढ़ गई, जिसके चलते आखिरकार साल 2012 में उनका तलाक हो गया। हालांकि, श्वेता के लिए यह तलाक लेना बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया कि इस रिश्ते से बाहर निकलने के लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। श्वेता के मुताबिक, तलाक से पहले उनके एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने एक ऐसी शर्त रखी थी, जिसने उन्हें पूरी तरह हैरान कर दिया था।

---विज्ञापन---

श्वेता ने बताया कि जब राजा ने उनसे कहा, “मुझे फ्लैट दे दो और मैं तुम्हें तलाक दे दूंगा”, तो वह पूरी तरह शॉक्ड रह गई थीं। इतना ही नहीं, राजा ने कथित तौर पर यह भी कहा था कि वह प्रॉपर्टी के बदले अपनी बेटी की कस्टडी छोड़ने के लिए तैयार हैं।श्वेता के अनुसार, तलाक के समय मलाड स्थित जिस फ्लैट में दोनों रहते थे, वह प्रॉपर्टी उन्होंने मिलकर खरीदी थी। लेकिन शादी खत्म करने और कानूनी लड़ाई को खत्म करने के लिए उन्हें अपना करीब 93 लाख रुपये की कीमत वाला आलीशान अपार्टमेंट राजा चौधरी के नाम करना पड़ा।यानी इस तलाक की कीमत श्वेता तिवारी को सिर्फ भावनात्मक रूप से ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी चुकानी पड़ी थी।

First published on: Jun 13, 2026 06:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola