Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक-दूसरे के प्यार में हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा? ‘सैयारा’ कपल के मैचिंग टैटू ने मचाया तहलका

Ahaan Panday and Aneet Padda Matching Tattoos: 'सैयारा' कपल एक्टर अहाना पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर से अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

---विज्ञापन---

Ahaan Panday and Aneet Padda’s Matching Tattoos: बॉलीवुड एक्टर अहाना पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार भी ये ‘सैयारा’ कपल अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में है. लेकिन, इस बार फैंस के हाथ जो सबूत लगे उसने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई ये मान रहा है कि बॉलीवुड के यंग स्टार अहाना पांडे और अनीत पड्डा एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हैं. दरअसल, अहाना और अनीत की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. चलिए आपको भी इस मामले के बारे में विस्तार से समझाते हैं.

‘सैयारा’ कपल का मैचिंग टैटू

दरअसल, CROCKY नाम के एक X हैंडल पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसने पूरे इंटरनेट पर तलहका मचा दिया है. इस फोटो में अहान पांडे और अनीत पड्डा के नेक पर एक जैसा मिलता-जुलता टैटू दिखाई दे रहा है. ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई है. इस तस्वीर ने अहान और अनीत के फैंस के बीच हलचल मचा दी है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर से उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ने लगी हैं.

---विज्ञापन---

फैंस ने लगाई सवालों की लाइन

फैंस ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सवालों की लाइन लगा दी है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक जैसे टैटू बनवाए हैं. आज का दिन कितना शानदार है!’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट्स में लिखा, ‘हमेशा के लिए आदर्श!’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों बहुत प्यारे हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने ढेर सारे दिल वाले इमोजी भी बनाए. बता दें कि अनीत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग पर ध्यान दे रही है. वहीं, अहान पांडे जल्दी ही अली अब्बास जफर की एक्शन-रोमांस फिल्म में नजर आने वाले है.

First published on: Jun 13, 2026 10:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola