Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kriti Sanon की को-स्टार बनीं कृष्ण भक्त, ग्लैमर की दुनिया अपनाई नई राह, तस्वीरें उड़ाएगी होश

लाइट, कैमरा और एक्शन की दुनिया को छोड़कर आध्यात्म के रंग में रंग चुकीं ये हसीना हैं प्रनवी तिवारी। बॉलीवुड की परम सुंदरी कृति सेनन से लेकर अदा शर्मा तक के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं प्रनवी ने छोटी-सी उम्र में ही आध्यात्म का रास्ता चुन लिया है।जहां कभी प्रनवी की जिंदगी शूटिंग सेट्स, इवेंट्स और लाइमलाइट के इर्द-गिर्द घूमती थी, वहीं आज उनकी सुबह कृष्ण भक्ति और नाम जप के साथ होती है। ग्लैमर की दुनिया को पीछे छोड़ अब प्रनवी पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग चुकी हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 13, 2026 19:04
Share :
actress sanyas

लाइट, कैमरा और एक्शन की दुनिया को छोड़कर आध्यात्म के रंग में रंग चुकीं ये हसीना हैं प्रनवी तिवारी। बॉलीवुड की परम सुंदरी कृति सेनन से लेकर अदा शर्मा तक के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं प्रनवी ने छोटी-सी उम्र में ही आध्यात्म का रास्ता चुन लिया है।जहां कभी प्रनवी की जिंदगी शूटिंग सेट्स, इवेंट्स और लाइमलाइट के इर्द-गिर्द घूमती थी, वहीं आज उनकी सुबह कृष्ण भक्ति और नाम जप के साथ होती है। ग्लैमर की दुनिया को पीछे छोड़ अब प्रनवी पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग चुकी हैं।

वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, करियर में सफलता और लग्जरी लाइफस्टाइल हासिल करने के बावजूद अगर प्रनवी के जीवन में किसी चीज की कमी थी, तो वह थी मन की शांति। लंबे समय से अंदरूनी बेचैनी से जूझ रही प्रनवी अपने खोए हुए सुकून की तलाश में थीं। यही तलाश उन्हें आध्यात्म के रास्ते तक ले गई।बता दें कि प्रनवी तिवारी ने कृति सेनन समेत कई बड़े सितारों के साथ विज्ञापनों में काम किया है। दिलचस्प बात यह है कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एयर होस्टेस के तौर पर काम करती थीं। प्रनवी ने खुद आध्यात्म की ओर बढ़ने की वजह बताते हुए कहा, “मैं एयर होस्टेस हुआ करती थी। मैंने कृति सेनन के साथ विज्ञापनों में काम किया है। मेरे कई विज्ञापनों में मैं लीड रोल में भी नजर आई। मैं पूरी तरह एक्टिंग की दुनिया में आना चाहती थी, लेकिन मेरा मन हमेशा अशांत रहता था। मुझे लगता था कि मेरे पास सब कुछ है, फिर भी शांति नहीं है।”

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे बताया, “फरवरी 2025 में मैंने प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने शुरू किए। जब मैंने उनके बारे में और जानकारी जुटाई, तो पता चला कि उनसे दीक्षा लेना इतना आसान नहीं है।यही वह मोड़ था, जहां से प्रनवी तिवारी की जिंदगी ने एक नया रास्ता चुन लिया और ग्लैमर की दुनिया से उनका सफर धीरे-धीरे आध्यात्म की ओर बढ़ने लगा।

First published on: Jun 13, 2026 07:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola