---विज्ञापन---
साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस है ये हसीना, सिर्फ एक शर्त से तोड़ी सगाई, 43 की उम्र में भी कुंवारी; अब जुड़ रहा इस राजनेता से नाम
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो कि सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं. ये हसीनाएं एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस चार्ज करती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही साउथ एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं. इतना ही नहीं वह 43 साल की हो चुकी हैं और अभी तक कुंवारी हैं. हालांकि इन दिनों उनका नाम एक पॉलिटिशियन के साथ जुड़ रहा है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.
तृष्णा कृष्णन
दरअसल, हम बात कर रहे हैं तृष्णा कृष्णन की. जो कि साउथ सिनेमा की बहुत बड़ी एक्ट्रेस हैं और इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.
तृष्णा कृष्णन का बर्थडे
4 मई 1983 को मद्रास में जन्मी तृष्णा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपनी सारी पढ़ाई तमिलनाडु और चेन्नई से की है. एक्ट्रेस ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग में शुरुआत की की. इसके बाद उन्होंने साल 1999 में आई फिल्म जोड़ी से एक्टिंग की शुरुआत की.
तृष्णा कृष्णन की फिल्में और नेटवर्थ
इसके बाद लीसा लीसा फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया. इसके बाद वह द रोड, मोहिनी, पोन्नियिन सेल्वन, 96, पावर, समर, लियो, आधी जैसी कई फिल्मों में काम किया है. तृषा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. वह रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ तक चार्ज करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 85 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.
तृष्णा कृष्णन ने तोड़ी थी सगाई
वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो साल 2015 में उन्होंने बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई की थी. हालांकि कुछ ही वक्त बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था. एक इंटरव्यू में तृष्णा ने कहा था, " मैं जिस इंसान से शादी करना चाहती थी, उसने मेरे सामने एक्टिंग छोड़ने की शर्त रखी थी, तो मैंने सगाई तोड़ दी. मैं सिर्फ तब ही फिल्मों से ब्रेक लूंगी, जब मैं प्रेग्नेंट रहूंगी. अगर मुझे लीड रोल न मिलें, तो मैं कैरेक्टर रोल करूंगी. लेकिन मैं आखिरी सांस तक एक्टिंग करूंगी.
विजय थलापति संग जुड़ रहा तृष्णा कृष्णन का नाम
इतना ही नहीं इन दिनों एक्ट्रेस का नाम साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति के साथ जुड़ रहा है. दरअसल, दोनों ही तमाम फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इस बीच जब विजय तमिलनाडु में इलेक्शन लड़ रहे थे, तो उनके तलाक को लेकर खबर आई की एक्टर की पत्नी ने तलाक की अर्जी दी है. इस बीच जानकारी के मुताबिक उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया, जिसके बाद उनका तृषा संग नाम जुड़ा. इतना ही नहीं दोनों को कई बार साथ भी देखा गया. वहीं, आज तमिलनाडु में इलेक्शन के रिजल्ट आने है, जिसमें विजय आगे चल रहे हैं और एक्ट्रेस अपने 43वें बर्थडे के मौके पर तिरुपति माला मंदिर दर्शन के लिए पहुंची हैं.