---विज्ञापन---
Thalapathy Vijay अपनी आखिरी फिल्म Jana Nayagan से रचेंगे इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाल मचाएगी मूवी!
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय की चारों ओर चर्चा हो रही है. उन्होंने तमिलनाडु इलेक्शन में जीत हासिल की है और उसके बाद से लगातार उनके सीएम बनने की खबरें तेज हो गई हैं. हालांकि इन सभी के बीच अब उनकी आखिरी फिल्म भी चुनाव रिजल्ट के बाद रिलीज को तैयार है. हाल ही में इसकी रिलीज डेट अनाउंस की गई थी और जन नायकन को सीबीएफसी ने सर्टिफिकेट भी दे दिया है. वहीं, कहा जा रहा है कि यह मूवी अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है.
जन नायकन होगी थलापति विजय की आखिरी फिल्म
दरअसल, जन नायकन विजय थलापति की आखिरी फिल्म होगी. जिसके बारे में खुद विजय ने पिछले साल अनाउंस किया था. उन्होंने फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर अनाउंस किया था कि जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है और इसके बाद वह राजनीति पर ध्यान देंगे. वहीं तब उन्होंने अपनी पार्टी TVK का भी ऐलान किया था और इस बार तमिलनाडु इलेक्शन में शानदार जीत से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर ली है.
इस दिन रिलीज होगी जन नायकन
जन नायकन को लेकर बात करें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज होगी. ऐसे तो यह मूवी पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी. लेकिन मेकर्स का सेंसर बोर्ड के साथ विवाद चल रहा था और कई कारणों से यह लगातार पोस्टपोन की जा रही थी. हालांकि अब जैसा कि मूवी तमिलनाडु इलेक्शन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है.
ओपनिंग डे पर इतना कलेक्शन कर सकती है जन नायकन
जन नायकन जैसे कि जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, तो यह भारत और विदेशों में जोरदार शुरुआत कर सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि ओपनिंग डे पर भी फिल्म शानदार कलेक्शन करेगी. कहा जा रहा है कि जन नायकन 100 करोड़ का ग्रॉस ओपनिंग कलेक्शन कर सकती है. बता दें कि आत तक वर्ल्डवाइड किसी भी तेलुगु एक्टर ने 100 करोड़ की ओपनिंग फिल्म नहीं दी है.
विजय की इन फिल्मों ने ओपनिंग डे पर कमाए 100 करोड़
बता दें कि विजय थलापति की पहली 100 करोड़ ओपनिंग फिल्म लियो थी. वहीं, दूसरी 100 करोड़ की ओपनिंग मूवी द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम थी. इसके बाद जन नायकन को लेकर भी यही उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि फिल्म रिलीज के बाद देखना होगा कि यह कितना कलेक्शन करेगी.
जन नायकन में नजर आएंगे ये एक्टर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक जन नायकन 300 करोड़ के बजट में बनी है. यह एक एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसमें विजय एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे. फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल नजर आएंगे. इसका डायरेक्शन एच. विनोथ ने किया है और यह केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है.