Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कियारा आडवाणी से चार कदम आगे निकली तारा सुतारिया, शेयर की यश के साथ इंटीमेट तस्वीरें

---विज्ञापन---

Tara Sutaria Share Intimate Photos With Yash: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म से तारा और यश का एक रोमांटिक सॉन्ग 'मदहोश' रिलीज हुआ है. इस गाने में तारा और यश के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है. अभी तक इस गाने का खुमार लोगों के सिर से उतरा भी नहीं था कि इसी बीच तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर यश के अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है. जिसमें दोनों एक्टर्स एक-दूसरे के साथ इंटीमेटली पोज देते नजर आ रहे हैं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

तारा और यश की इंटीमेट तस्वीरें

तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी और यश की कुछ इंटीमेट और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में तारा और यश की केमिस्ट्री देखने लायक है. इसमें तारा और यश की बोल्डनेस के आगे कियारा और यश की 'तबाही' फीकी लगने लगेगी. तारा ने बताया कि ये तस्वीरें 'मदहोश' गाने के दौरान यश के साथ बिताए उनके कुछ मोमेंट्स हैं.

---Advertisement---

चोरी-छिपे नजरें मिलाना...

अपनी और यश की ये तस्वीरें शेयर करते हुए तारा ने खूबसूरत कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मदोश में मेरे सबसे प्यारे पल वो हैं... चोरी-छिपे नजरें मिलाना, हमारी मुस्कान की मिठास, वो आंखें... आपके पसंदीदा पल कौन से हैं?'

वॉट ए कैमिस्ट्री...

तारा की इस पोस्ट पर फैंस ने भी दिल खोलकर प्यार लुटाया है. कुछ ही घंटे में तारा की पोस्ट को 2 लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं, फैंस ने कमेंट सेक्शन में इन तस्वीरों की खूब तारीफ की है. जहां एक फैन ने लिखा, 'सगाई की बंदूक वाली अंगूठी देखी गई. हे भगवान, यह बहुत ही क्रिएटिव है.' एक अन्य फैन ने लिखा, 'वॉट ए कैमिस्ट्री.'

---Advertisement---

रोमांटिक सॉन्ग...

हाल ही में फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' से तारा और यश का एक रोमांटिक सॉन्ग 'मदहोश' रिलीज हुआ है, जिसे सिंगर सिद्धार्थ बसुरूर ने गाया है. इस गाने को तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अरसलान ने मिलकर कम्पोज किया है.

First published on: Jul 22, 2026 11:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola