---विज्ञापन---
इस सुपरस्टार के घर लाखों रुपये की हुई चोरी, हीरे का हार भी गायब, गिरफ्तार हुआ करीबी
Tamil Star Driver Arrested Theft Case at Chennai Home: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रवि मोहन के घर से चोरी का मामला सामने आया है. खबरों के अनुसार, रवि मोहन के चेन्नई वाले घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार, एक्टर के घर से 25 लाख रुपये कैश और 10 लाख रुपये वाला हीरो हार चोरी हुआ है. हालांकि, पुलिस में शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.
एक्टर के घर से कीमती सामान गायब
ईटीवी भारत की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर के घर में हुई चोरी का मामला 22 जून को तब सामने आया जब रवि मोहन के मैनेजर ने चेन्नई के इंजामबक्कम में स्थित एक्टर के घर से कीमती सामान गायब होने की शिकायत नीलंकराई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी.
एक्टर के घर पहुंची पुलिस
शिकायत तब दर्ज कराई गई जब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि घर में काम करने वाली कुछ घरेलू नौकरानियां वापस घर पर काम करने के लिए नहीं लौटी. जब पुलिस की टीम एक्टर के घर पहुंची तो उन्हें कैम्पस के अंदर दो हाउस हेल्प और एक छोटा लड़का मिला.
हीरे का हार चोरी...
खबरों के मुताबिक, पुलिस को बताया गया कि चोरी के शक को लेकर इन हाउस हेल्पर्स से पूछताछ की जा रही है. इसी बीच रवि मोहन के मैनेजर ने ऑफिशियली शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि एक्टर के घर से 10 लाख रुपये का हीरे का हार और 40,000 रुपये कैश गायब हो गए हैं.
एक्टर का ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस ने घर में काम करने वाले सभी लोगों से पूछताछ की, जिनमें घरेलू नौकरों से लेकर ड्राइवर तक शामिल थे. उनकी जांच आखिर में राजेश तक पहुंची, जो पिछले 6 महीनों से एक्टर रवि मोहन के ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था. पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने बताया कि एक्टर घर से चोरी हुए 25 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि 10 लाख रुपये के हीरे के हार की तलाश अभी जारी है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.