Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

South Theatre Release: जून के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी साउथ की ये 4 बड़ी फिल्में, बिगड़ेगा बॉलीवुड मूवीज का खेल

---विज्ञापन---

जून के महीने की शुरुआत हो चुकी है और ये महीने एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी खास रहने वाला है. दरअसल, इस महीने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की तमाम फिल्में रिलीज होने वाली हैं. बॉलीवुड फिल्म कॉकटेल 2, है जवानी तो इश्क होना है, बंदर जैसी मूवीज रिलीज होंगी. हालांकि आज हम साउथ फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि जून के पहले सप्ताह में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर.

पेड्डी

राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. यह एक एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो कि सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होगी. जिसका डायरेक्शन बुच्ची बाबू ने किया है. फिल्म में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बमन ईरानी, रवि किशन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.

---Advertisement---

मैंगो पच्चा

लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म 'मैंगो पच्चा' का है. संचित संजीव स्टारर यह एक एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसमें एक प्रशांत नाम के शख्स के बारे में दिखाया जाएगा. जो कि मैसूर में एक डीवीडी स्टोरी चलाता है.लेकिन बाद में वह आम जिंदगी छोड़कर बुराई का रास्ता अपनाता है. बता दें कि यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

मॉलीवुड टाइम्स

फिल्म 'मॉलीवुड टाइम्स' भी जून के पहले हफ्ते में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म एक यंग फिल्ममेकर के बारे में है, जो कि हॉरर फिल्में बनाना चाहता है. इस दौरान वह तमाम मुश्किलों का सामना करता है. फिल्म का डायरेक्शन सुंदर नायक ने किया है और यह सिनेमाघरों में 5 जून को मैंगो पच्चा के साथ रिलीज होगी. दोनों ही फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिलेगा.

---Advertisement---

परिमाला एंड कंपनी

आखिर में फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' है. यह एक तमिल भाषा मूवी है, जो कि एक मिडिल क्लास फैमिली के बारे में है. जिसमें एक परिवार रहस्यमयी हालातों में फंस जाता है और सभी खुद को बचाने के लिए कोशिश करते हैं. फिल्म में जयराम, उर्वशी, योगी बाबू जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. इसका डायरेक्शन पंडिराज ने किया है. मूवी सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज होगी.

First published on: Jun 03, 2026 01:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola