---विज्ञापन---
इस सुपरस्टार ने एक्टिंग छोड़ बिजनेस में लगाया दांव, आज हैं 3300 करोड़ के मालिक
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर के शिखर पर अभिनय से दूरी बना ली. किसी ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा, तो किसी ने अलग पेशा चुना. आज हम बात कर रहे हैं दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अरविंद स्वामी की, जिन्होंने फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद अपने पारिवारिक बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.
अरविंद स्वामी हैं साउथ के बड़े स्टार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार अरविंद स्वामी की, जो कि 'रोजा', 'बॉम्बे' और 'मिनसारा कनवु' जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी शानदार अदाकारी ने उन्हें साउथ सिनेमा का बड़ा स्टार बना दिया. लेकिन उन्होंने एक वक्त पर एक्टिंग छोड़कर बिजनेस संभाला और आज वह बिजनेस 3300 करोड़ का है.
अरविंद एक्टिंग करियर
अरविंद स्वामी का जन्म तमिलनाडु में हुआ. उन्होंने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से पढ़ाई की. कॉलेज के दिनों में उन्हें अभिनय का शौक था, इसलिए उन्होंने थिएटर से जुड़ने का फैसला किया. अपने खर्च पूरे करने के लिए उन्होंने मॉडलिंग शुरू की, जहां उनकी मुलाकात निर्देशक मणिरत्नम से हुई. मणि रत्नम ने उन्हें 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'थलापति' में मौका दिया. इस फिल्म में उन्होंने रजनीकांत और ममूटी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया. इसके बाद वह 'रोजा' और 'बॉम्बे' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए, जिन्होंने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई.
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं अरविंद
इसके बाद अरविंद स्वामी ने 'मिनसारा कनवु' (1997), 'इंदिरा', 'देवरागम', 'Thani Oruvan' (2015), 'Chekka Chivantha Vaanam' (2018), 'थलाइवी' और 'Meiyazhagan' (2024) जैसी फिल्मों में भी यादगार भूमिकाएं निभाईं.
अभिनय छोड़ संभाला फैमिली बिजनेस
करियर के शिखर पर अरविंद स्वामी ने फिल्मों से दूरी बनाकर अपने फैमिली बिजनेस पर ध्यान देना शुरू किया. उन्होंने VD Swami & Company के इंटरनेशनल ट्रेड और कंस्ट्रक्शन बिजनेस की जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद साल 2005 में उन्होंने Talent Maximus नाम से पेरोल प्रोसेसिंग और स्टाफिंग कंपनी की शुरुआत की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 तक कंपनी का कारोबार करीब 3300 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था.
फिर की फिल्मों में वापसी
निजी जिंदगी की बात करें तो अरविंद स्वामी ने वर्ष 1994 में गायत्री रामामूर्ति से शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं. हालांकि, कुछ वर्षों बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और करीब सात साल अलग रहने के बाद वर्ष 2010 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद वर्ष 2013 में अरविंद स्वामी ने फिल्म 'कडल' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में वापसी की. इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में दमदार अभिनय से एक बार फिर अपनी पहचान बनाई.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.