Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पानी मांगने लगेगा दिमाग, जो एक बार देख ली Sony LIV की ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर, IMDb पर मिली है तगड़ी रेटिंग

---विज्ञापन---

Sony LIV Best 5 Suspense Thriller Films: आप भी लोगों में से हैं जिन्हें ओटीटी पर सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई फिल्में देखना पसंद है? अगर आपका जवाब हां है तो हमारे पास आपके लिए कुछ बेहतरीन और लाजवाब साउथ की सस्पेंस-थ्रिलर हैं. इन सभी फिल्मों की कहानी बहुत दिलचस्प है और क्लाइमैक्स होश उड़ा देने वाला है. हर एक मिनट पर स्टोरी के अंदर एक नया मोड़ आ जाता है. सबसे ज्यादा अच्छी बात तो ये है कि ये सभी मजेदार फिल्में आपको एक ही प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी. चलिए एक नजर Sony LIV की इन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट पर डालते हैं.

Gargi

साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'गार्गी' एक तमिल लीगल ड्रामा है, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी एक स्कूल टीचर, गार्गी, के इर्द-गिर्द घूमती है. उसके पिता पर एक नबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा होता. गर्गी अपने पापा को निर्दोष साबित करने के लिए केस लड़ती है. 8.1 की IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म का क्लाइमेक्स आपके दिमाग को घूमा देगा.

---Advertisement---

Kalamkaval

आदित्य धर और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'कलामकवल' ने ओटीटी पर खूब धमाल मचाया है. मामूटी स्टारर इस साइकोलॉजिकल-थ्रिलर मूवी की कहानी भी दिमाग के साथ खूब खेलती है. 7.2 की IMDb रेटिंग हासिल करने वाली इस फिल्म की कहानी खूंखार हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमती है.

Salute

दुलकर सलमान स्टारर 'सैल्यूट' भी एक दमदार मलयालम सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक पुलिस ऑफिसर की होती है, जो एक मर्डर केस को सुलझाने के लिए निर्दोष इंसान को फंसा देता है. इस बात से वो काफी निराश हो जाता है और पुलिस की नौकरी छोड़ देता है. मगर कुछ सालों बाद वापस आकर उस केस को सुलझा भी देता है. दुलकर सलमान की फिल्म IMDb रेटिंग्स के मामले में 10 में से 7 रेटिंग पा चुकी है.

---Advertisement---

Thalavan

मलयालम सिनेमा की इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में दो पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाई गई है, जिनके आपसी विवाद के कारण पूरे पुलिस स्टेशन का माहौल खराब होता है. इसी बीच एक पुलिस ऑफिसर के घर पर एक लाश मिलती है. Sony LIV की इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.2 रेटिंग्स मिली हुई हैं.

Por Thozhil

साल 2023 में रिलीज हुई तमिल सिनेमा की फिल्म 'पोर थोजिल' एक जबरदस्त क्राइम सस्पेंस मूवी है. इसमें दो पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जिन्हें एक पेचीदा केस को सुलझाने को दिया जाता है. IMDb पर 10 में से 8 रेटिंग हासिल करने वाली इस फिल्म की कहानी ने कई लोगों को अपनी कहानी से हैरान किया है.  

---Advertisement---
First published on: Jul 10, 2026 10:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola