Thursday, 4 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi X Review: Ram Charan की फिल्म Peddi में है ‘धुरंधर’ को टक्कर देने का दम? सोशल मीडिया पर जनता का क्या है रिएक्शन

---विज्ञापन---

Peddi X Review: साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्टअवेटेड फिल्म 'पेद्दी' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और पहले ही दिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है. RRR की ऐतिहासिक सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीदें राम चरण से काफी बढ़ गई थीं. वहीं उनकी पिछली फिल्म 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, ऐसे में फैंस की नजरें 'पेद्दी' पर टिकी हुई थीं, जो अब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है.

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में दर्शकों को इमोशन, एक्शन और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बो देखने को मिल रहा है. खास बात ये है कि राम चरण पहली बार इस तरह के स्पोर्ट्स बैकग्राउंड वाले किरदार में दिखाई दिए हैं और फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

---Advertisement---

एक्स पर रिएक्शन्स की आई बाढ़

फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद कई दर्शकों ने एक्स पर अपने रिएक्शन शेयर किए है. एक यूजर ने लिखा कि फिल्म का हर सीन शानदार है और इसे ब्लॉकबस्टर बनने से कोई नहीं रोक सकता. वहीं दूसरे दर्शक ने फिल्म के क्रिकेट सीक्वेंस, गानों और इमोशनल दृश्यों की जमकर तारीफ की. उनके मुताबिक इंटरवल तक फिल्म पूरी तरह से बांधे रखती है.

फैंस की आंखें नम कर गया ये सीन

कई दर्शकों का मानना है कि 'पेद्दी' राम चरण के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक साबित हो सकती है. एक यूजर ने लिखा कि राम चरण ने अपने करियर की सबसे दमदार परफॉर्मेंस दी है. वहीं ए.आर. रहमान का म्यूजिक और क्लाइमैक्स फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताई जा रही है. कुछ दर्शकों ने तो यहां तक कहा कि फिल्म का आखिरी हिस्सा इतना भावुक है कि आंखें नम हो जाती हैं.

---Advertisement---

फिल्म के इन सीन्स की जमकर हो रही तारीफ

फिल्म के कुछ खास सीन्स की भी खूब चर्चा हो रही है. दर्शकों के अनुसार राम चरण का इंट्रो सीन, इंटरवल ब्लॉक, कुश्ती सीक्वेंस, हॉस्पिटल सीन और आखिरी के 40 मिनट फिल्म के सबसे मजबूत हिस्सों में शामिल हैं. बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो 'पेद्दी' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए शानदार कमाई कर ली थी.

एडवांस बुकिंग में फिल्म ने की कितनी कमाई?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में करीब 12.66 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की, जबकि दुनियाभर में ये आंकड़ा 35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. शुरुआती अनुमान बताते हैं, कि फिल्म पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग कर सकती है.

---Advertisement---

फैंस की एक्साइटमेंट हाई

बहरहाल, फिल्म का आज पहला दिन है, और सोशल मीडिया पर मिल रहे शुरुआती रिएक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि 'पेद्दी' ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है और राम चरण के फैंस के लिए ये फिल्म किसी बड़े सिनेमाई उत्सव से कम नहीं है.

First published on: Jun 04, 2026 11:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola