Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi Star Cast Fees: राम चरण से जाह्नवी कपूर तक, जानें फिल्म की स्टार कास्ट में किसने वसूली सबसे ज्यादा फीस

---विज्ञापन---

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, विजय सेतुपति दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म की स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली है और सबसे ज्यादा किसने चार्ज किए हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

राम चरण

पैन इंडिया फिल्म पेड्डी रिपोर्ट्स के मुताबिक 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 100 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है.

---Advertisement---

जाह्नवी कपूर

वहीं, फिल्म में लीड रोल में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आईं है. इस फिल्म के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 6 करोड़ फीस चार्ज की है.

दिव्येंदु शर्मा

इसके अलावा मूवी में दिव्येंदु शर्मा नजर आए हैं, जो कि उनकी पहली साइथ फिल्म है. इस मूवी के लिए उन्होंने रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

---Advertisement---

बोमन ईरानी

एक्टर बोमन ईरानी भी फिल्म में अहम रोल में दिखे हैं. उन्होंने इस मूवी के लिए 3 करोड़ की फीस ली है.

विजय सेतुपति

इसके अलावा फिल्म में विजय सेतुपति भी नजर आएंगे. जो कि रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 करोड रुपये चार्ज कर रहे हैं.

---Advertisement---

डायरेक्टर बुची बाबू सना

फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना हैं. वो राम चरण के साथ पहली बार काम कर रहे हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.बता दें कि फिल्म पेड्डी 4 जून को दुनिया भर में रिलीज होगी.

First published on: May 15, 2026 02:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola