---विज्ञापन---
Asur से भी तगड़ी है 2 घंटे 25 मिनट की ये मिस्ट्री थ्रिलर, धांसू कहानी के साथ मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस
'असुर' ओटीटी की बेहतरीन वेब सीरीज में से एक है. इस सीरीज का सस्पेंस और थ्रिलर दर्शकों को खूब पसंद आता है. इसके अलावा दृश्यम, महाराजा और रत्सासन जैसी फिल्में भी सस्पेंस-थ्रिलर की बेहतरीन मिसाल मानी जाती हैं. सस्पेंस-थ्रिलर का जिक्र होते ही लोगों को इन फिल्मों की याद आ जाती है. हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी आपको आखिर तक बांधे रखेगी.
सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर है ये फिल्म
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह इसी साल रिलीज हुई एक मलयालम क्राइम-थ्रिलर है. इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.
'उयिर' स्टार कास्ट
हम बात कर रहे हैं 'उयिर' की, जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. एम. पद्माकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष, अतुल्या चंद्रा, दिव्या एम. नायर, सैयामी खेर, श्रुति मेनन, विनीत थट्टिल और विनोद सागर जैसे कलाकार नजर आए हैं.
'उयिर' ओटीटी रिलीज
सिनेमाघरों में यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अब यह ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. 'उयिर' 4 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने साझा की है. दर्शक इस फिल्म को मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी देख सकेंगे.
'उयिर' स्टोरी
फिल्म की कहानी की बात करें तो 'उयिर' की कहानी केरल के प्रोबेशनरी ऑफिसर अजीब रहमान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी छोटी बहन बचपन में लापता हो जाती है. इस घटना के बाद वह इस सदमे से उबर नहीं पाता। इसी बीच एक सुनसान कुएं में एक अज्ञात महिला का शव मिलता है, जिसके बाद वह इस मामले की जांच शुरू करता है. शुरुआत में यह मामला आत्महत्या का लगता है, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं.
'उयिर' रेटिंग
बता दें कि फिल्म की अवधि 2 घंटे 25 मिनट है. IMDb पर इसे 8.2 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसे सस्पेंस-थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.