---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कमाने के बाद Prime Video पर नंबर 1 बनी ये फिल्म, भारत में 24 घंटों के भीतर हुई ट्रेंड
ओटीटी पर ऐसे तो तमाम फिल्में और सीरीज हर सप्ताह रिलीज होती हैं. हालांकि बहुत कम ऐसी मूवीज होती हैं, जो रिलीज होने के तुरंत बाद ट्रेंड करने लगती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. हालांकि फिल्म की रिलीज के 29वें दिन इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है और रिलीज होने के तुरंत बाद यह भारत में ट्रेंड कर रही है.
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये फिल्म
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वह सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई थी. इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत रही है और अब ओटीटी पर भी यह तहलका मचा रही है. तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में, जो रिलीज के 24 घंटे के भीतर भारत में नंबर 1 बन गई है.
करुप्पू स्टार कास्ट
हम बात कर रहे हैं फिल्म 'करुप्पू' की. जो कि 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है. फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन लीड रोल में नजर आए हैं.
क्या है करुप्पू की कहानी
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो इस मूवी में सूर्या ने एक वकील का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी एक गरीब पिता और उसकी बेटी बीनो के इर्द-गिर्द घूमती है. बीनो को लिवर ट्रांसप्लांट करवाना होता है, जिसके लिए उन्हें लाखों रुपयों की जरूरत होती है. इसके बाद पिता बेटी के इलाज के लिए 480 ग्राम सोना लेकर चेन्नई जाते हैं, लेकिन चेन्नई स्टेशन के बाहर उनका सारा सोना चोरी हो जाता है. जिसके बाद बीनो के पिता पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं, लेकिन पुलिस कोई मदद नहीं करती है. इस बीच पिता गांव के देवता करुप्पू से प्रार्थना करते हैं और उसके बाद भगवान करुप्पू वकील के अवतार में उनकी मदद के लिए आते हैं और फिर भ्रष्टाचार, अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं.
करुप्पू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत रही है. इस मूवी ने 29 दिनों में दुनिया भर में 306.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में 195.40 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही ट्रेंड कर रही करुप्पू
वहीं, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद करुप्पू अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रही है. यह फिल्म 12 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और 24 घंटों के भीतर भारत में यह नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी है. इसे IMDB पर 6.8 की रेटिंग मिली है.