---विज्ञापन---
‘Peddi’ विवाद के बीच जाह्नवी कपूर की प्राइवेट चैट्स हुई लीक! मेकर्स की इस घटिया हरकत से परेशान थीं एक्ट्रेस
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस मूवी ने सिनेमाघरों में 3 दिनों में भारत में 125 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में इसने 191 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि फिल्म जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है, उसी बीच यह विवादों में घिर गई है.
पेद्दी विवाद के बीच वायरल हुईं जाह्नवी कपूर की चैट्स
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर लगातार लोग जाह्नवी कपूर के फिल्म में सींस को लेकर सवाल उठा रहे हैं. लोग मेकर्स पर इसकी लेकर उंगली उठा रहे हैं कि उन्होंने जाह्नवी को किरदार को गलत ढंग से पेश किया है. इस पूरे विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की चैट्स वायरल हो रही हैं. इन चैट्स में दावा किया जा रहा है कि पेद्दी की शूटिंग के दौरान कुछ सींस को लेकर वह चिंतित थीं और इसमें राम चरण ने उनका साथ दिया था और मेकर्स पर गुस्सा किया था.
वल्गर एंगल्स से परेशान थीं जाह्नवी
वायरल हो रहे अनवेरीफाइड स्क्रीनशॉट एक फैन पेज के द्वारा शेयर किए हैं. जिसमें जाह्नवी कपूर अपने किरदार के सींस को लेकर बात कर रही हैं कि शूटिंग के दौरान कुछ कैमरा एंगल्स को लेकर वह काफी अनकंफर्टेबल थीं. जिसमें से एक मैसेज में एक्टर ने कथित तौर पर लिखा, " मैंने उससे कहा था कि मेरे ऐसे वल्गर शॉर्टस नहीं लें.
राम चरण ने किया जाह्नवी का सपोर्ट
कथित चैट से पता चलता है कि जब जाह्नवी ने शूटिंग के दौरान कुछ शॉर्ट्स को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी, तो राम चरण ने उनका सपोर्ट किया था. इस वायरल चैट में जाह्नवी ने कहा, " और राम सर बहुत अच्छे हैं. उन्होंने उसपर चिल्लाया और कहा, " तुम अब कभी भी उसके ऐसे एंगल्स के शॉट नहीं लोगे, तो वो इसपर नाराज हो गए. इतना ही नहीं एक मैसेज में ये भी कहा गया कि यह सिर्फ एक फिल्म का मुद्दा नहीं है. उन्होंने कथित तौर पर लिखा, " साउथ में ऐसा होता रहता है."
वायरल चैट्स में बेहद निराश दिखीं जाह्नवी
वहीं, वायरल हो रही इन चैट्स से साफ जाहिर हो रहा है कि एक्ट्रेस लगातार उन शॉर्ट्स से चिंतित थीं और चैट्स में वह अपनी निराशा जाहिर करते हुए नजर आ रही हैं. एक मैसेज में वह यह भी कह रही हैं कि, " आपको अंदाजा नहीं है कि मैं किन मुश्किलों से गुजर रही हूं. उन्हें समझाने की कोशिश कर रही हूं."
पेद्दी डायरेक्टर बुची बाबू ने मांगी माफी
सोशल मीडिया पर तमाम आलोचनाओं के बाद और विवादित सींस पर सवाल उठने के बाद फिल्म पेद्दी के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने एक्स पर पोस्ट कर माफी मांगी. उन्होंने X पर लिखा, " एक फिल्म निर्माता के तौर पर मेरा मानना है कि सिनेमा का उद्देश्य दर्शकों को एंटरटेन करना, उन्हें इंस्पायर करना और उनसे कनेक्ट होना है. इससे किसी को भी असहज या अपमानित महसूस नहीं होना चाहिए. पेद्दी के कुछ सींस को लेकर मिले रिएक्शन को हमने गंभीरता से लिया है. पर्दे पर और पर्दे के बाहर, दोनों जगह महिलाओं के प्रति मेरा हमेशा से बहुत सम्मान रहा है और हमारा इरादा कभी भी किसी महिला किरदार को ऑब्जेक्ट की तरह पेश करना या उसका अपमान करना नहीं था.