---विज्ञापन---
Isakapatnam OTT Release: जबरदस्त एक्शन थ्रिलर के लिए हो जाइए तैयार, जानें कब और कहां रिलीज होगी ये तगड़ी सीरीज
Isakapatnam OTT Release: अगर आप भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें साउथ सिनेमा की 'पुष्पा' और 'केजीएफ' जैसी जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो ऐसे लोगों के लिए जल्द ही ओटीटी पर तगड़ी सीरीज आने वाली है. हाल ही में इस सीरीज का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जो कि बहुत ही शानदार और पावरफुल है. ये रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होने लगा है. चलिए, आपको बताते हैं कि आप इस तगड़ी सीरीज को कब और कहां देख सकते हैं.
अपकमिंग पावरफुल सीरीज...
हम जिस पावरफुल एक्शन थ्रिलर सीरीज का नाम 'इसाकापटनम' है, जो प्राइम वीडियो ओरिजिनल की अपकमिंग तेलुगु सीरीज है. हाल ही में प्राइम वीडियो ने पोस्टर रिलीज करते हुए 'इसाकापटनम' के स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है.
सीरीज का शानदार पोस्टर रिलीज
प्राइम वीडियो ओरिजिनल सीरीज 'इसाकापटनम' के पोस्टर में अलग-अलग लोगों की टोली दिखाई दे रही है, और सभी किरदारों के चेहरे पर एक अलग सी टेंशन नज़र आ रही है. यह पोस्टर हर मायने में बहुत ही अट्रैक्टिव है.
कब रिलीज होगी सीरीज?
सीरीज के पोस्टर को रिलीज करते हुए प्राइम वीडियो ने इस पीरियड एक्शन थ्रिलर की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. उन्होंने कैप्शन शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्या होता है जब तीन ताकतें टकराती हैं? #IsakapatnamOnPrime, नई सीरीज 2 जुलाई को रिलीज होगी.
कैसी है सीरीज की कहानी?
गैरी बीएच के डायरेक्शन में बन रही इस सीरीज में ऐसी तीन ताकतों की कहानी बयां की जाएगी, जिनके बीच शहर का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बनने की जंग होगी. इस कहानी के सेंटर में एक ऐसी महिला है जो बदला लेना चाहती है.
सीरीज की पूरी कास्ट
इस सीरीज में एक्टेश ऐश्वर्या राजेश के अलावा, एक्टर समुथिरकानी, सुनील, नरेश अगस्त्य, मेरिन फिलिप, सुधाकर कोमाकुला, राजीव कनकला, माइम गोपी, रोहिणी और राजा चेम्बोलू भी लीड रोल में हैं.