Veteran Actor Dinyar Tirandaz Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर दिनयार तिरंदाज का निधन हो गया है. ‘हैलो ब्रदर’, ‘अलबेला’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ जैसी हिट फिल्मों में काम करने वाले एक्टर दिनयार तिरंदाज ने 79 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिनयार तिरंदाज के निधन की जानकारी दी गई है. उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उनके पर शोक व्यक्त किया और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धाजलि दी.
दिनयार तिरंदाज का निधन
दिनयार तिरंदाज के निधन की खबर गुरुवार को ‘पारसी जोरोस्ट्रियंस वर्ल्डवाइड – द हैदराबादी पेज’ नाम के एक फेसबुक पोस्ट के जरिए मिली. इसके अलावा, ‘द 90s इंडिया’ के इंस्टाग्राम पेज पर भी दिनयार तिरंदाज के निधन से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की गई, जिसके कैप्शन में लिखा था, ‘दिवंगत रुस्तम तिरंदाज के भाई दिनयार तिरंदाज का निधन हो गया है. उनका निधन आज (11 जून, 2026) दोपहर 3:45 बजे वाडिया बंगली, मुंबई में हुआ. सरोश यजाद नी पनाह. आशेम वोहू.’ हालांकि, अभी तक उनकी मृत्यु का कारण नहीं बताया गया है.
बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
दिनयार तिरंदाज के निधन की खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. कई बॉलीवुड एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर दिग्गज एक्टर दिनयार को श्रद्धांजलि दी. एक्टर सुरेश मेनन ने ‘ओम शांति’ लिखकर अपना शोक व्यक्त किया. वहीं, चित्रांगदा सिंह ने हाथ जोड़कर इमोजी शेयर की और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
दिनयार तिरंदाज का करियर
दिनयार तिरंदाज कई सालों से टीवी शो और फिल्मों में काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म ‘दुनिया’ से की थी. इसके बाद पॉपुलर शो ‘नुक्कड़’ और ‘ब्योमकेश बख्शी’ में भी उन्होंने काम किया. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान हिट सिटकॉम ‘जबान संभाल के’ में मिस्टर केकी दारूवाला का किरदार से मिली. शो में उनका ये किरदार उनके करियर की सबसे पसंदीदा और यादगार भूमिकाओं में से एक है. इसके अलावा, उन्होंने ‘हैलो ब्रदर’, ‘अलबेला’, ‘चलते-चलते’, ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ , ‘क्या कहना’, ‘दिल है के मानता नहीं’ और ‘कमाल धमाल मालामाल’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है.