Sunday, 31 May, 2026

---विज्ञापन---

Back

कपिल शर्मा को छोड़िए… खड़े-खड़े लोगों को खरीद सकता है ये कॉमेडियन, नेटवर्थ जानकर फट जाएंगी आंखें

---विज्ञापन---

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. हालांकि आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा कॉमेडी वाले रोल किए हैं. इतना ही नहीं वह अपने किरदार और कॉमिक टाइमिंग के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. इसके अलावा वह इंडस्ट्री के सबसे अमीर कॉमेडियन में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर 1050 फिल्मों में काम किया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ब्रह्मानंदम

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और लीजेंड्री कॉमेडियन ब्रह्मानंदम की. 70 साल के हो चुके एक्टर का जन्म 1 फरवरी 1956 को तेलुगु परिवार में हुआ था.

---Advertisement---

ब्रह्मानंदम ने इस फिल्म से की करियर की शुरुआत

ब्रह्मानंद ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर और मिमिकरी से की. उसके बाद उन्होंने साल 1986 में आई फिल्म चांटबबाई से एक्टिंग डेब्यू किया था. उन्होंने इंडस्ट्री में 40 साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है.

ब्रह्मानंदम ने करियर में की 1050 फिल्में

एक्टर ने अपने करियर में तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. जिसमें से सबसे ज्यादा फिल्में करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. उन्होंने करियर में 1050 फिल्में की है और इसी को लेकर मोस्ट स्क्रीन क्रेडिट बाए लिंविंग एक्टर की कैटेगरी में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है.

---Advertisement---

ब्रह्मानंदम ने अलग-अलग भाषाओं में की फिल्में

बता दें कि उन्होंने अपने करियर में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा ब्रह्मानंदम ने अपने करियर में हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. वह 1999 में आई अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम में नजर आए थे. इसमें वह डॉक्टर पीके के रोल में दिखे थे.

ब्रह्मानंदम पेंटिंग, वॉइस ओवर आर्टिस्ट का भी करते हैं काम

इतना ही नहीं वह एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट और सिंगर के तौर पर भी काम कर चुके हैं. वह फिल्मों के अलावा स्केच भी बनाते हैं. वह एक बेहतरीन कलाकार हैं, जो शानदार पेंटिंग भी करना जानते हैं.

---Advertisement---

ब्रह्मानंदम की नेटवर्थ

वहीं, उनकी नेटवर्थ को लेकर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर भारत के सबसे अमीर कॉमेडियन में से एक हैं. मनी कंट्रोल और डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर 500 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और वह सबसे अमीर कॉमेडियन हैं. वहीं, कपिल शर्मा जानकारी के मुताबिक 300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. बता दें कि ब्रह्मानंदम एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. इसके अलावा वह विज्ञापनों के लिए 1 से डेढ़ करोड़ तक फीस लेते हैं.

First published on: May 03, 2026 05:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola