Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

24 साल की वो खूबसूरत एक्ट्रेस, जो बिना शादी किए बन गई तीन बच्चों की मां

---विज्ञापन---

तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार श्रीलीला ने साल 2022 में महज 21 साल की उम्र में दो दिव्यांग बच्चों (गुरु और शोभिता) को गोद लिया था. इसके बाद साल 2025 में उन्होंने एक और बच्ची को गोद लिया, जिससे वे तीन बच्चों की मां बन गईं. हाल ही में 'गलाटा प्लस' को दिए एक इंटरव्यू में श्रीलीला ने साफ किया कि वे खुद को इन बच्चों की 'मां' नहीं मानतीं, क्योंकि मां बनना एक बिल्कुल अलग और बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि ये बच्चे उनके साथ घर पर नहीं रहते, बल्कि एक आश्रम में रहते हैं, जहां वे इनका पूरा खर्च उठाती हैं और अक्सर उनसे मिलने जाती हैं.

आश्रम में रहते हैं बच्चे

श्रीलीला ने बताया कि उनकी पहली कन्नड़ फिल्म 'किस' (2019) के डायरेक्टर उन्हें एक आश्रम में ले गए थे. वहीं पर उनका जुड़ाव इन बच्चों से हुआ. काम की व्यस्तता के कारण बच्चे उनके साथ नहीं रहते, लेकिन वे फोन पर लगातार उनके संपर्क में रहती हैं और संस्था के जरिए उनका अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है.

---Advertisement---

लंबे समय तक छुपाकर रखा राज

श्रीलीला इन बच्चों को गोद लेने की बात को लाइमलाइट से दूर एक सीक्रेट रखना चाहती थीं और इसका क्रेडिट नहीं लेना चाहती थीं. लेकिन जिस संस्था (आश्रम) में बच्चे रहते हैं, उनके कहने पर श्रीलीला ने इस बात का खुलासा किया, ताकि उन्हें देखकर समाज के दूसरे लोग भी अनाथ और दिव्यांग बच्चों को गोद लेने के लिए प्रेरित हो सकें.

एक्ट्रेस नहीं, डॉक्टर बनना चाहती थीं

श्रीलीला की जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प फैक्ट यह भी है कि वे कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, बल्कि एक डॉक्टर बनना चाहती थीं. उन्होंने अपनी एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई पूरी की है और उनके पास मेडिकल की डिग्री है. इसके साथ ही वे एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं.

---Advertisement---

कार्तिक आर्यन संग जुड़ा था नाम

24 साल की श्रीलीला का फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं है और वे पूरी तरह अपने फिल्मी करियर पर ध्यान दे रही हैं. हालांकि, कुछ महीने पहले बॉलीवुड चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन के साथ उनके अफेयर की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन दोनों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया.

करियर की शुरुआत

श्रीलीला ने साल 2017 में तेलुगु फिल्म 'चित्रांगदा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'धमाका', 'स्कंदा' और 'गुंटूर कारम' जैसी कई बड़ी फिल्मों में महेश बाबू और रवि तेजा जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई.

---Advertisement---
First published on: May 19, 2026 04:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola