Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या मुंबई इंडियंस के इस क्रिकेटर को डेट कर रहीं हैं श्रीलीला? हार्दिक पंड्या की टीम के खिलाड़ी का नाम जानकर लगेगा जोरदार झटका

---विज्ञापन---

Actress Sreeleela Dating Rumors with Mumbai Indians Cricketer: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. चलिए, आपको पूरा मामला समझते हैं.

श्रीलीला कर रही है डेटिंग?

दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि साउथ की ये हसीना IPL में खेल रहे हार्दिक पंड्या की टीम के एक पॉपुलर खिलाड़ी से इश्क फरमा रही हैं. श्रीलीला की डेटिंग की अफवाहे इंटरनेट में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं.

---Advertisement---

इस क्रिकेटर के साथ जुड़ा श्रीलीला का नाम

खबर है कि मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर तिलक वर्मा और एक्ट्रेस श्रीलीला एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसी बीच सूर्यकुमार यादव के एक वायरल वीडियो ने इस ऑनलाइन अफवाह को और हवा दी है. रेडिट, इंस्टाग्राम और इंटरनेट पर ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

सूर्यकुमार की वीडियो ने मचाया बवाल

इस वीडियो में सूर्यकुमार अपने साथी क्रिकेटर तिलक को चिढ़ाते हुए कहते नजर आ रहे हैं. तिलक से सूर्या कह रहे हैं कि वो प्यार में हैं. वहीं, इस दौरान तिलक ईयरफोन लगाए होटल की लॉबी से गुजर रहे हैं.

---Advertisement---

श्रीलीला की टीम ने दिया जवाब

इन अफवाहों पर तुरंत श्रीलीला की टीम ने रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस की इन खबरों को 'पूरी तरह से निराधार' बताकर खारिज कर दिया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलीला की टीम ने कहा, 'तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर फैली अफवाहें पूरी तरह निराधार और झूठी हैं.'

कभी मुलाकात भी नहीं...

एक्ट्रेस की टीम ने आगे कहा, 'दोनों की कभी मुलाकात या बातचीत भी नहीं हुई है. इन अटकलों में जरा भी सच्चाई नहीं है और इस तरह की मनगढ़ंत कहानियों को बिना किसी ठोस सबूत के पब्लिश नहीं किया जाना चाहिए.'

---Advertisement---
First published on: May 17, 2026 05:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola