---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर Dhurandhar 2 को कड़ी टक्कर दे रही 2 घंटा 7 मिनट की ये थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद धुरंधर 2 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया. फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. यही वजह है कि रिलीज के कई दिनों बाद भी यह जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई है.
धुरंधर 2 को टक्कर दे रही ये फिल्म
हालांकि, हाल ही में रिलीज हुई एक मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रही है और अपनी दमदार कहानी व सस्पेंस के कारण चर्चा में बनी हुई है.
ड्रिडम ओटीटी पर हो रही ट्रेंड
दरअसल, हम बात कर रहे हैं ड्रिडम (Dridam) की, जो एक मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है. मार्टिन जोसेफ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. फिल्म में शेन निगम मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इससे पहले यह 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और लगभग डेढ़ महीने बाद इसने ओटीटी पर दस्तक दी.
ड्रिडम ने बॉक्स ऑफिस पर किया बस इतना कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर ड्रिडम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. करीब 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगभग 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, थिएटर में सीमित सफलता के बावजूद फिल्म को ओटीटी पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
क्या है ड्रिडम की कहानी
फिल्म की कहानी सब-इंस्पेक्टर विजय राधाकृष्णन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पोस्टिंग एक शांत शहर में होती है. सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, लेकिन तभी उसे एक व्यक्ति के अवशेष मिलते हैं. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल जाती है. इसके बाद विजय मामले की जांच शुरू करता है और जांच के दौरान कहानी कई चौंकाने वाले मोड़ लेती है.
IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग
बता दें कि ड्रिडम (Dridam) फिलहाल जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में धुरंधर 2 के बाद दूसरे स्थान पर बनी हुई है. दर्शक इसकी कहानी और सस्पेंस की काफी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, IMDb पर फिल्म को 7/10 की रेटिंग मिली है.