Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

Shahid Kapoor की 5 अपकमिंग फिल्में, इस एक्शन-थ्रिलर से 2026 में मचाएंगे धमाल

Shahid Kapoor Upcoming Movies: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की. इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. ऐसे में आइए शाहिद की कुछ अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं.

कॉकटेल 2- शाहिद कपूर अभी कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिनमें से एक साल 2012 की रोमांटिक कॉमेडी कॉकटेल का सीक्वल भी शामिल है. कॉकटेल 2 में शाहिद लीड रोल में नजर आएंगे. उनकी ये फिल्म इसी साल यानी 2026 में रिलीज होगी. इसमें शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं.

अर्जुन उस्तरा- शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट मरे अर्जुन उस्तरा नाम की भी एक फिल्म है. ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें शाहिद एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि ये फिल्म इसी साल के अंत तक आ सकती है.

उड़ता पंजाब 2- शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब का सीक्वल आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज होगी. अभी फिल्म की शूटिंग का काम चल रहा है.

अनीज बज्मी की फिल्म- शाहिद कपूर कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. वो डायरेक्टर अनीज बज्मी की फिल्म में भी नजर आएंगे. हालांकि इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड हीरोइन के रूप में होंगी.

संजय लीला भंसाली की फिल्म- रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की एक मूवी में काम कर रहे हैं. ये फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन मोड पर है. अभी इसका टाइटल नहीं तय किया गया है.

First published on: Feb 14, 2026 03:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.