---विज्ञापन---
‘मेरी शादी हो चुकी है..’ Sanam Teri Kasam के हर्षवर्धन राणे नहीं हैं कुंवारे! जानें कौन है एक्टर की दुल्हन?

हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं. वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हें. एक्टर अपने इंटेंस और रोमांटिक रोल्स के लिए फैंस के बीच खासे पॉपुलर हैं. हालांकि एक्टर हमेशा ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन आज हम उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करने जा रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी शादी को लेकर बात की है और बताया है कि उनकी दुल्हन कौन है. तो चलिए जानते हैं.

दरअसल, 42 साल के हो चुके हर्षवर्धन राणे अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं. आज तक कोई नहीं जानता कि एक्टर शादीशुदा हैं या फिर कुंवारे.लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की है.

इंटरव्यू के दौरान जब हर्षवर्धन से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, "शादी तो मेरी हो चुकी है.. मेरे काम से ! और मेरी दुल्हन हैं मेरी फिल्में." हर्षवर्धन ने इस बीच ये भी कहा कि मेरा फोकस इस वक्त सिर्फ करियर पर है. उन्होंने कहा कि फिल्में सिर्फ उनके लिए काम नहीं बल्कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार है.

इन सभी के अलावा एक्टर ने ये भी कहा कि वह फिल्में जब करते हैं तो अपने किरदार में पूरी तरह से डूब जाते हैं. रोमांटिक रोल्स निभाने के कारण अक्सर लोग उनसे उनकी पर्सनल लव लाइफ को लेकर सवाल करते रहते हैं. लेकिन एक्टर का कहना है कि सिनेमा ही उनके लिए सब कुछ है.

बता दें कि हर्षवर्धन ने एक्टिंग का सपना पूरा करने के लिए महज 16 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था. एक्टर का फिल्मों में कोई सपोर्ट नहीं था. पूरी तरह से आउटसाइडर होने के बाद भी उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर नाम कमाया. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि एक्टिंग के सपने के पीछे भागते हुए उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी.

हर्षवर्धन को फिल्म सनम तेरी कसम से अच्छी खासी पॉपुलैरिटी हासिल हुई. इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हूकैन नजर आईं थी. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन ओटीटी पर लोगों ने इस खूब प्यार दिया. इस फिल्म की लव स्टोरी ने लोगों के दिलों को छू लिया.

इसके अलावा वह हाल ही में फिल्म एक दीवाने की दीवानीयत में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ सोनम बाजवा दिखाई दीं.इस मूवी को ऐसे तो नेगेटिव रिव्यू मिले, लेकिन उसके बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में सफल रही है. फिल्म ने कुल दुनिया भर में 112 करोड़ की कमाई की है.