Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 31: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. महीनेबाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. इसकी कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. आइए फिल्म के 31वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
महीनेबाद भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने सिनेमाघरों में अपना एक महीना सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इस बीच फिल्म ने अपनी ताबड़तोड़ कमाई से कई शानदार रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. यही कारण है कि रिलीज के हफ्तों बाद भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज और चर्चा बनी हुई है. नई फिल्मों के रिलीज होने के बाद भी लोग धुरंधर 2 देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर जा रहे हैं.
31वें दिन की कमाई
बात करें 31वें दिन के कलेक्शन की अबतक ‘धुरंधर 2’ ने ₹4.01 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,328.46 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹1,109.83 करोड़ हो गया है.
हर हफ्ते धुआंधार कमाई
धुरंधर ने अपने पहले दिन 102.55 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी. 24 घंटे में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म ने पूरे हफ्ते धुआंधार कमाई की. पहले हफ्ते इसने कुल 674.17 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें पेड प्रीव्यू भी शामिल है. दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते 54.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो धुरंधर 2 साल 2025 में आई स्पाई-थ्रिलर धुरंधर का रीमेक हैं. इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, संजय दत्त और दानिश पंडोर जैसे कलाकार शामिल हैं. इसकी कहानी हमजा नाम के एक भारतीय खुफिया एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के लियारी जाकर आतंक का खात्मा करता है.