Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए दो दिन बीत चले हैं. ओपनिंग डे फिल्म ने शानदार कमाई की. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ये हॉरर कॉमेडी फिल्म भारत में जहां 30 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है तो दुनियाभर में 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है.
दूसरे दिन की कमाई
बात करें फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में तो, भूत बंगला ने अबतक ₹14.61 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹36.44 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹30.61 करोड़ हो गया है.
भूत बंगला की शानदार ओपनिंग
बता दें रिलीज से पहले इस फिल्म का पेड प्रीव्यू भी रखा गया था. 16 अप्रैल 2026 को पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये. वहीं ओपनिंग डे यानी 17 अप्रैल 2026 को फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की. दूसरे दिन इसकी कमाई में अच्छी बढ़त नजर आ रही है.
फिल्म के बारे में
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘भूत बंगला’ को बनाने में लगभग 120 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इस हिसाब से फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है. बात करें फिल्म की तो ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म में उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी, वामिका गब्बी और तब्बू भी शामिल हैं. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी मंगलपुर गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां स्थित एक पुराने बंगले में कई राज छीपे हुए हैं. ऐसे में बंगले का मालिक अर्जुन इसकी गहराई तक जाता है.