---विज्ञापन---

Zee5 पर तहलका मचा रही ये फिल्म, कहानी देख सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

तापसी पन्नू स्टारर ये फिल्म अब Zee5 पर रिलीज हो गई है. इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि इसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. सिनेमाघरों में ये फिल्म भले ही नहीं चली, लेकिन ओटीटी पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

Assi movie

हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों की भयावह वास्तविकता और बाद में उसके पीछे की कानूनी लड़ाई को बखूबी दिखाती है.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं इसी साल फरवरी महीने में रिलीज हुई फिल्म अस्सी (Assi) की, जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में हैं. इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. रिलीज के वक्त सिनेमाघरों में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अब ये ओटीटी पर खूब पसंद की जा रही है. इसे अब आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

स्कूल टीचर के साथ होता है दुष्कर्म

इसकी कहानी एक पीड़ित महिला परिमा (कनी कुश्रुति) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्कूल में टीचर है और अपने पति विनय (जीशान अयूब) और बच्चे के साथ हंसी-खुशी दिल्ली में रह रहती है. वहीं एक दिन स्कूल से आते वक्त परिमा को कुछ लड़के अपनी गाड़ी में उठाकर ले जाते हैं और उसके साथ दुष्कर्म करते हैं.

क्लाइमेक्स देख सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

आगे की कहानी कोर्ट में पहुंचती है, जब परिमा न्याय के लिए कोर्ट का रुख करती है. इसमें तापसी एक वकील के तौर पर उसका केस लड़ती हैं लेकिन पर्याप्त सुबूत ना मिलने की वजह से आरोपियों को सजा नहीं दिला पातीं. ऐसे में एक अनजान व्यक्ति चुन-चुनकर उन लोगों को मारता है. इसके आगे की कहानी रूह कंपा देने वाली है.

अगर आप कॉमेडी, थ्रिल और सस्पेंस से हटकर कुछ देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए.

First published on: Apr 18, 2026 11:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.