---विज्ञापन---
सिर्फ लिबास नहीं, जज्बात भी थे खास! विजय-रश्मिका के शादी के शानदार लुक के पीछे की वो सीक्रेट कहानी जो अब तक नहीं आई सामने

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Look: साउथ सिनेमा के फेमस सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जब शादी के बंधन में बंधे, तो ये सिर्फ एक सेलेब्रिटी वेडिंग नहीं रही, बल्कि भावनाओं और परंपरा से जुड़ा एक खूबसूरत अध्याय बन गई. 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में हुई, इस इंटीमेट शादी में मेहमान कम थे, लेकिन हर पल खास था. खासतौर पर कपल के वेडिंग लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

इस शादी के शानदार परिधानों के पीछे मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना की सोच और बारीक कारीगरी थी. दोनों के लुक्स में दिखावा नहीं, बल्कि संस्कृति और भावनाओं की झलक साफ नजर आई.

विजय ने अपने वेडिंग लुक में साउथ इंडियन परंपरा को पूरे सम्मान के साथ अपनाया. उन्होंने हल्के सफेद रंग की रेशमी धोती पहनी थी, जिस पर सुनहरी कढ़ाई बेहद सादगी से की गई थी. ऊपरी शरीर पर सिंदूरी रंग का अंगवस्त्रम था, जो भारी ब्रोकेड और जरी वर्क से सजा हुआ था.

सोने के हार, बाजूबंद और कमरबंद ने उनके लुक को शाही बनाया, लेकिन फिर भी उनका अंदाज जमीन से जुड़ा और शांत दिखाई दिया, सलीके से सजे बाल और नैचुरल दाढ़ी-मूंछों के साथ विजय किसी मंदिर की मूर्ति जैसे लग रहे थे.

अगर विजय का लुक ताकत और ठहराव दिखा रहा था, तो रश्मिका का रूप शालीनता और भक्ति से भरा था. उन्होंने गहरे नारंगी रंग की रेशमी साड़ी पहनी, जिसमें लाल बॉर्डर और गोल्डन जरी का खूबसूरत काम था. मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित डिजाइन ने उनकी साड़ी को बेहद खास बना दिया.

भारी चोकर, लंबे हार, झुमके और मांग टीका उनके ब्राइडल लुक को पूरा कर रहे थे. चमेली के फूलों से सजी चोटी और सॉफ्ट मेकअप ने उनकी नैचुरल खूबसूरती को और निखार दिया.

विजय का सिंदूरी अंगवस्त्रम और रश्मिका की साड़ी के रंग आपस में खूबसूरती से मेल खाते दिखे. दोनों के लुक्स अलग थे, लेकिन साथ खड़े होकर वे एक परफेक्ट तस्वीर बना रहे थे.

गुलाब की पंखुड़ियों के बीच हाथ में हाथ डाले चलते इस कपल की तस्वीरें यही बताती हैं, कि ये शादी सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि परंपरा, विरासत और सच्चे जज्बातों की कहानी थी. शायद यही वजह है, कि उनकी वेडिंग तस्वीरें अब भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं.