Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

‘Dhurandar’ से है Rahul Gandhi का तगड़ा कनेक्शन? सच जानकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाका किया ही, लेकिन अब इसकी चर्चा राजनीति के गलियारों से जोड़कर की जा रही है. फिल्म खत्म होने के बाद जब पर्दे पर नाम (क्रेडिट्स) चलते हैं, तो वहां 'Executive Producer: Rahul Gandhi' लिखा देख नेटिजन्स के कान खड़े हो गए. लोग मजे लेने लगे कि "राजनीति के बाद अब राहुल गांधी फिल्मों में हाथ आजमा रहे हैं." लेकिन ठहरिए, जैसा दिख रहा है, असलियत उससे काफी अलग है.

वायरल स्क्रीनशॉट का सच- सोशल मीडिया पर जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, वो बिल्कुल असली है. फिल्म 'धुरंधर' के क्रेडिट्स में वाकई 'राहुल गांधी' का नाम बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर दर्ज है. लेकिन, ये वो राहुल गांधी नहीं हैं जिन्हें आप टीवी पर राजनीति करते देखते हैं.

कौन हैं ये राहुल गांधी?- फिल्म इंडस्ट्री में इस नाम के एक प्रोफेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और लाइन प्रोड्यूसर काफी समय से सक्रिय हैं. उन्होंने कई बड़े बैनर्स और फिल्मों के साथ काम किया है. 'धुरंधर' की प्रोडक्शन टीम का हिस्सा होने के नाते उनका नाम क्रेडिट्स में दिया गया है.

इत्तेफाक या कुछ और?- यह सिर्फ एक 'नाम' का इत्तेफाक (Namesake) है. बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता है जब फिल्म क्रू के किसी सदस्य का नाम किसी मशहूर हस्ती से मिलता-जुलता होता है. इससे पहले भी कई फिल्मों में 'इमरान खान' या 'संजय गांधी' जैसे नाम क्रेडिट्स में देखे जा चुके हैं.

मीम्स की आई बाढ़- जैसे ही यह स्क्रीनशॉट ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर आया, मीमर्स एक्टिव हो गए. लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि "भाई, ये तो असली धुरंधर निकले" और "पॉलिटिक्स से सीधा प्रोडक्शन." हालांकि, ज्यादातर लोग इसे सिर्फ एक मजाक के तौर पर शेयर कर रहे हैं.

फिल्म की सफलता का शोर- इस छोटे से विवाद या मजाक ने फिल्म को और ज्यादा पब्लिसिटी दे दी है. 'धुरंधर' पहले से ही पाकिस्तान में ट्रेंड होने और 1300 करोड़ की कमाई को लेकर खबरों में थी, और अब इस 'राहुल गांधी' कनेक्शन ने इसे और भी वायरल कर दिया है.

First published on: Feb 02, 2026 07:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.