Saturday, 18 April, 2026

---विज्ञापन---

कभी टीचर था ये बॉलीवुड स्टार, अपनी ही स्टूडेंट से रचाई शादी, आज पूरी इंडस्ट्री में दबदबा

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक जबरदस्त नाम कमाने वाले इस एक्टर ने 90 के दशक में अपने लुक से लड़कियों को दीवाना बना लिया था. आज एक्टर बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दे रहा है. एक्टर की लव लाइफ काफी दिलचस्प है. टीचर से एक्टर बने इस स्टार ने अपनी ही स्टूडेंट से शादी रचाई. हाल ही में आई फिल्म धुरंधर से भी इसने तहलका मचा दिया. चलिए जानते हैं.

इस एक्टर ने बड़े पर्दे पर अबतक रोमांटिक हीरो से लेकर खूंखार विलेन तक के शानदार रोल निभाए हैं. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार आर माधवन की, जिन्होंने अपने चॉकलेटी लुक से हर किसी का दिल चुरा लिया था. लगातार दर्शकों के दिल पर छाए माधवन की रियल लाइफ लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है.

एक्टर बनने से पहले माधवन टीचर थे. उन्होंने पहले पब्लिक स्पीकिंग का कोर्स किया था और वो पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लासेस कराते थे. इन्हीं क्लासेस के दौरान ही आर माधवन की मुलाकात पत्नी सरिता बिर्जे से हुई थी. शादी से पहले सरिता एक्टर की स्टूडेंट थीं.

एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए आर माधवन ने बताया था कि सरिता की बहन उनकी स्टूडेंट थीं और सरिता उनसे मिलने आई थीं, लेकिन फिर उन्होंने भी क्लासेस जॉइन कर ली थी. इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी.

इस तरह कपल ने करीबन 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा. दोनों ने कभी अपने रिश्ते पब्लिक नहीं किया. वहीं साल 1999 में शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों ने फैंस को हैरान कर दिया था.

अब आर माधवन और सरिता की शादी को इस साल 27 साल पूरे हो गए हैं. कपल ने साल 2005 में अपने बेटे वेदांत का स्वागत किया. आर माधवन का बेटा फिल्मों में कदम नहीं रखना चाहते हैं. वो स्वीमिंग में अपना करियर बना रहे हैं. वहीं आर माधवन लगातार फिल्मों से जुड़े हुए हैं.

First published on: Apr 18, 2026 04:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.