---विज्ञापन---
पूनम पांडे ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें, तो भड़के यूजर्स ने किया सवाल, बोले- ‘पब्लिसिटी स्टंट या प्रेग्नेंसी स्टंट?’

Poonam Pandey Pregnancy Photos: एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह है, उनकी कथित प्रेग्नेंसी. हाल ही में पूनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए. तस्वीरों में वो कभी टी-शर्ट ऊपर उठाकर, तो कभी कैमरे के सामने पोज देते हुए, अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

इन तस्वीरों के साथ पूनम ने कैप्शन में प्रेग्नेंसी से जुड़े इमोजी भी इस्तेमाल किए, जिससे लोगों को लगा, कि वो अपनी प्रेग्नेंसी का इशारा दे रही हैं. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इस खबर को लेकर काफी कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं. कई लोग इसे सच मान रहे हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट या अप्रैल फूल मजाक बता रहे हैं.

दरअसल, पूनम पांडे का नाम पहले भी विवादों में रह चुका है. साल 2024 में उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी मौत की झूठी खबर फैलाई गई थी, जिसमें दावा किया गया था, कि उनका निधन सर्वाइकल कैंसर से हो गया है.

अगले ही दिन पूनम ने सामने आकर इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बताया था, जिसका मकसद बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाना था. इस घटना के बाद से लोग उनकी किसी भी बड़ी अनाउंसमेंट पर आसानी से भरोसा नहीं कर पा रहे हैं.

यही वजह है, कि इस बार भी यूजर्स सवाल उठा रहे हैं, कि क्या ये सच में प्रेग्नेंसी है, या फिर एक और वायरल होने का तरीका. कुछ लोगों का कहना है, कि तस्वीरें एडिटेड या AI से बनाई गई हो सकती हैं, जबकि कुछ फैंस उनके ऑफिशियल बयान का इंतजार कर रहे हैं.

बता दें, कि पूनम पांडे अकसर अपने बोल्ड अंदाज और विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं. साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान दिया गया उनका बयान उन्हें रातोंरात लाइमलाइट में ले आया था. इसके अलावा, उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है, खासकर उनके एक्स हसबैंड सैम बॉम्बे के साथ विवाद को लेकर.

फिलहाल, उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सस्पेंस बरकरार है. जब तक खुद पूनम इसकी पुष्टि नहीं करतीं, तब तक ये खबर सच है या महज एक और स्टंट इस पर सवाल बने रहेंगे, अब देखना दिलचस्प होगा कि पूनम इनसब परल कर चुप्पी तोड़ती हैं?