---विज्ञापन---
Netflix पर छाईं ये 5 फिल्में, क्लाइमेक्स ऐसा कि चकरा जाए माथा, IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग

Netflix पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही कंटेंट ऐसा होता है, जो लोगों के बीच तेजी से ट्रेंड करने लगता है. यही ट्रेंडिंग लिस्ट बताती है, कि इस समय दर्शक क्या देखना पसंद कर रहे हैं. इस हफ्ते भी नेटफ्लिक्स की टॉप 5 फिल्मों में अलग-अलग जॉनर का जबरदस्त मिक्सचर देखने को मिल रहा है, कहीं डार्क कॉमेडी है, तो कहीं सर्वाइवल थ्रिलर और स्पाई ड्रामा.

सबसे पहले बात करें टोस्टर की, जो फिलहाल नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की इस फिल्म की कहानी एक साधारण से गिफ्ट, टोस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धीरे-धीरे मर्डर मिस्ट्री में बदल जाती है. हालांकि, फिल्म का कॉन्सेप्ट दिलचस्प है, लेकिन IMDb पर इसे सिर्फ 4.9 रेटिंग मिली है.

दूसरे नंबर पर है, 'तू या मैं' ये फिल्म दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की कहानी है, जो कंटेंट बनाने के दौरान एक खतरनाक सर्वाइवल सिचुएशन में फंस जाते हैं. एक खाली स्विमिंग पूल में मगरमच्छ के साथ जिंदगी की जंग यही इसका सबसे बड़ा ट्विस्ट है. फिल्म को IMDb पर 6.9 रेटिंग मिली है.

तीसरे स्थान पर 'थ्रैश' है, जो एक हॉलीवुड सर्वाइवल थ्रिलर है. कहानी एक भयानक तूफान के बाद शहर में घुसी शार्क्स के आतंक पर आधारित है. पानी में फंसे लोगों की जान बचाने की जद्दोजहद इसे रोमांचक बनाती है. IMDb पर इसकी रेटिंग 5.1 है.

चौथे नंबर पर 'धुरंधर' ने कब्जा जमाया है. रणवीर सिंह की इस फिल्म में एक अंडरकवर एजेंट की खतरनाक मिशन कहानी दिखाई गई है. देशभक्ति, धोखा और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को IMDb पर शानदार 8.3 रेटिंग मिली है.

पांचवें नंबर पर 'मर्दानी 3' है. रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं. इस बार वो लड़कियों की तस्करी के बड़े नेटवर्क से भिड़ती दिखती हैं. फिल्म को IMDb पर 6.5 रेटिंग मिली है.

बहरहाल, इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को हर तरह का कंटेंट देखने को मिल रहा है. अगर आप भी कुछ नया और रोमांचक देखना चाहते हैं, तो ये टॉप 5 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.