---विज्ञापन---

OTT की 5 सबसे धाकड़ वेब सीरीज, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर कहानियां देख आएगा मजा

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज मौजूद हैं. लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि यहां क्या देखें, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे दमदार वेब सीरीज लेकर आए हैं. एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इन सीरीज की कहानी आपको काफी पसंद आएंगी. चलिए पूरी लिस्ट देखते हैं.

आर्या- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की सीरीज आर्या है. ये एक शानदार क्राइम-ड्रामा सीरीज है. सीरीज की कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बच्चों की रक्षा के साथ ही एक माफिया गैंग मिलकर अपने पति के हत्या का बदला लेती है. इसमें सुष्मिता सेन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है. इसे सीरीज को आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

द नाइट मैनेजर- ये एक एक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला लीड रोल में हैं. सीरीज की कहानी आदित्य रॉय कपूर की है जो होटल में नाइट मैनेजर की जॉब करता है. लेकिन उसका एक अतीत है. एक घटना उसकी पूरी जिंदगी को बदलकर रख देती है. फिर आती है सीक्रेट एजेंट तिलोतमा शोम. निशाने पर है अनिल कपूर. पूरी कहानी आपको जियो हॉटस्टार पर मिल जाएगी.

स्पेशल ऑप्स- ये एक जबरदस्त स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसमें भारत में चल रहे आतंकी घटनाओं का खुलासा होता है. सीरीज में केके मेनन लीड रोल में हैं, जो हिम्मत सिंह के दमदार किरदार में हैं. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

तनाव- ये एक सामाजिक-राजनीतिक सीरीज है. अबतक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं. इसकी कहानी साल 2017 में कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. तनाव का निर्देशन सुधीर मिश्रा और सचिन कृष्ण ने किया है. इसमें स्पेशल कोवर्ट ऑप्स यूनिट की कहानी दिखाई गई है. सीरीज में मानव विज, अरबाज खान, रजत कपूर और जरीना वहाब लीड रोल में हैं. इसे आप सोनिलिव पर देख सकते हैं.

इंडियन पुलिस फोर्स- एक्शन और थ्रिल से भरपूर ये एक इन्वेस्टीगेशन सीरीज है. अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज को रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश ने डायरेक्ट किया है. इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में हैं. इसकी कहानी दिल्ली पुलिस अधिकारी कबीर मलिक की मुश्किलों भरी यात्रा को दर्शाती है, जहां वो एक चालाक दुश्मन, जरार से लड़ता है, जिसने आतंकवाद का रास्ता चुना है.

First published on: Apr 20, 2026 07:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.