---विज्ञापन---

‘वो और मैं दोनों…’ दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट पर आया कंगना रनौत का बयान, बोलीं- ‘उन्होंने ये…’

Kangana Ranaut Comments on Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले साल से ही अपने 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट को लेकर चर्चाओं का केंद्र बनी हुई हैं. उनकी इसी डिमांड की वजह से उन्हें फिल्म 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर होना पड़ा. अब इस मामले पर कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है. चलिए, जानते हैं कि उन्होंने आखिर क्या कहा.

एएनआई को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट डिमांड पर खुलकर बात की. कंगना ने कहा, 'दीपिका और मैं दोनों 1986 में पैदा हुई हैं. हम दोनों ने लगभग एक ही समय में, 2006-07 में, अपने करियर की शुरुआत की. आज दीपिका जिस मुकाम पर हैं, वह उन्होंने अपनी मेहनत से कमाया है.

कंगना ने आगे कहा, 'आज दीपिका टॉप एक्ट्रेस हैं, अगर वह सिर्फ 8 घंटे काम करना चाहती हैं, तो वह भी उन्होंने अपनी मेहनत से कमाया है. जब आप नए होते हैं और आपकी जगह कोई और ले सकता है, उस वक्त आपकी स्थिति अलग होती है.'

कंगना ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि हम आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' में इंटरव्यू दे रहे थे, जहां उन्होंने बताया कि वो इम्तियाज अली की फिल्म के लिए 12-12 घंटे की शिफ्ट में काम कर रही हैं. मैंने उन्हें बताया कि मैंने 10 घंटे काम किया था, और उन्होंने कहा, 'यह तो कमाल है.' उस समय, हम 12-14 घंटे से कम काम करने को तैयार नहीं होते थे. हममें लगन थी.'

कंगना रनौत ने आगे कहा, 'आज दीपिका जिस मुकाम पर हैं, एक मां होने के नाते, एक परिवार होने के नाते, उन्होंने वह मुकाम हासिल कर लिया है, जहां लोगों को उनके साथ उनके शिड्यूल के साथ काम करना चाहिए.'

कंगना रनौत ने आगे कहा, 'आजकल महिलाएं काम कर रही हैं, इसलिए हम उनसे प्रोफेशनल और घरेलू दोनों तरह की दोगुनी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद करते हैं. यह दबाव उनके मेंटल और फिलिकल हेल्थ को काफी बुरी तरह प्रभावित करता है.

First published on: Apr 17, 2026 11:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.