---विज्ञापन---

JioHotstar पर मौजूद 5 सबसे धांसू स्पाई-थ्रिलर, कहानी के आगे ‘धुरंधर’ भी लगेगी फीकी

JioHotstar Spy Thrillers: अगर आप भी धुरंधर और धुरंधर 2 के फैन हो गए हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर मौजूद 5 सबसे जबरदस्त स्पाई और थ्रिल फिल्में लेकर आए हैं. इनकी थ्रिलिंग कहानी देखकर आप कुछ समय के लिए धुरंधर को भी भुला देंगे. इन फिल्मों और सीरीज में आपको ड्रामा, एक्शन, सस्पेंस और थ्रिल, सबकुछ मिलने वाला है.

Special Ops- लिस्ट में सबसे पहला नाम JioHotstar की सबसे पॉपुलर सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ का है. ये एक शानदार स्पाई-थ्रिलर सीरीज है, जिसमें केके मेनन लीड रोल में हैं. सीरीज में के के मेनन ऑफिसर हिम्मत सिंह की भूमिका में हैं, जिनके साथ एक जबरदस्त खुफिया एजेंटों की टीम भी है. सीरीज की कहानी हिम्मत और उनकी टीम के इर्द-गिर्द घूमता है, जो भारत में हुए कई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए कई खुफिया मिशनों को अंजाम देते हैं. वहीं इसके दूसरे सीजन में साइबर क्राइम का खुलासा होता है.

Homeland- JioHotstar की सीरीज ‘होमलैंड’ की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये एक जबरदस्त स्पाई थ्रिलर ड्रामा सीरीज है, जिसमें क्लेयर डेन्स ने कैरी मैथिसन का किरदार निभाया है, जो बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित एक प्रतिभाशाली सीआईए अधिकारी हैं. ऐसे में कैरी को शक है कि मरीन सार्जेंट निकोलस ब्रॉडी, जो एक प्रसिद्ध अमेरिकी युद्ध नायक हैं और आठ साल की कैद के बाद घर लौटते हैं, अल-कायदा के प्रभाव में आ गए हैं और यह आतंकी समूह अब अमेरिकी धरती पर आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहा है. इसकी कहानी एक बार आपको जरूर देख लेनी चाहिए.

True Detective- ट्रू डिटेक्टिव एक जबरदस्त स्पाई थ्रिलर सीरीज है. इसके पहले सीजन में दो जासूस एक पुराने सीरियल किलर केस की छानबीन करते हैं, तभी एक नया मर्डर सामने आता है. इसके बाद के सीजन अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग रहस्यों को उजागर करते हैं. इसे आपको एक बार जरूर देख लेना चाहिए.

Rudra: The Edge of Darkness- थ्रिल से भरपूर अजय देवगन की ये सीरीज पॉपुलर ब्रिटिश सीरीज 'लूथर' की रीमेक है. इसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है, जो मुंबई में होने वाले जघन्य अपराधों को सुलझाने वाले एक एक पुलिस ऑफिसर की कहानी बयां करती है.

The Night Manager- अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धुलिपाला और तिलोत्तमा शोम स्टारर सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में आदित्य रॉय कपूर ढाका के एक आलीशान होटल में नाइट मैनेजर बने एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका में हैं. सीरीज में एक खुफिया मिशन को अंजाम दिया जाता है. इसकी कहानी में आपको जबरदस्त स्पाई, एक्शन और सस्पेंस देखने को मिलेगा.

First published on: Apr 19, 2026 06:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.