---विज्ञापन---
Netflix पर 16 एपिसोड की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज है सच्ची घटना पर आधारित, हर मोड़ पर मिलेगा तगड़ा सस्पेंस
ओटीटी पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, जो सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होती हैं. हालांकि, वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कहानियां दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक कोरियन क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी आपको अंत तक बांधे रखेगी. इसके हर एपिसोड में जबरदस्त सस्पेंस और रोमांच देखने को मिलेगा.
असल घटना पर आधारित है ये सीरीज
यह एक कोरियन ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी आपको हैरान कर देगी. इसमें कुल 16 एपिसोड हैं और इसे IMDb पर शानदार रेटिंग भी मिली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
द ग्लोरी स्टार कास्ट
दरअसल, हम बात कर रहे हैं कोरियन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'द ग्लोरी' की. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. इस सीरीज में लीड रोल में सोंग हाय-क्यो, लिम जी-यिओन, किम हिओरा, ली डो-ह्यून, पार्क सुंग-हून जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए हैं. इस सीरीज का डायरेक्शन आन गिल-हो ने किया है और इसकी कहानी का लेखन किम यू सूक ने किया है.
बदले की कहानी कहती है 'द ग्लोरी'
अगर 'द ग्लोरी' की कहानी की बात करें, तो यह साल 2006 की एक वास्तविक घटना से प्रेरित मानी जाती है. इसमें एक छात्रा की कहानी दिखाई गई है, जिसे स्कूल के कुछ छात्र लगातार प्रताड़ित करते हैं. उसके साथ मारपीट की जाती है और उसे जलाते भी हैं. वह कई बार स्कूल प्रशासन से शिकायत भी करती है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं होती.
'द ग्लोरी' की कहानी करेगी हैरान
कई सालों बाद वही छात्रा टीचर बनकर उसी स्कूल में लौटती है. इसके बाद कहानी में कई चौंकाने वाले मोड़ आते हैं. वह अपने साथ हुए अत्याचार का हिसाब चुकाने के लिए एक-एक कर उन सभी लोगों के खिलाफ योजना बनाती है, जिन्होंने कभी उसे प्रताड़ित किया था.
IMDb पर मिली शानदार रेटिंग
16 एपिसोड की इस सीरीज में लगातार ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं. IMDb पर इसे 8.2 की रेटिंग मिली है. इतना ही नहीं, 59वें बेक्सैंग आर्ट्स अवॉर्ड्स में इसे 8 नॉमिनेशन मिले थे, जिनमें से इसने 3 पुरस्कार अपने नाम किए. वहीं, सोंग हाय-क्यो को इस सीरीज के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.