---विज्ञापन---
OTT पर गदर काट रही है 1 घंटा 50 मिनट की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 4700 करोड़
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शानदार एक्शन-थ्रिलर फिल्में उपलब्ध हैं, जिनमें 'पठान', 'गदर 2', 'धुरंधर' और 'केजीएफ' जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि, आज हम एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म की बात कर रहे हैं, जो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 4,770 करोड़ रुपये का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है.
एक्शन से भरपूर है ये फिल्म
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह मॉन्स्टर यूनिवर्स की एक बड़ी फिल्म है. इसमें भरपूर एक्शन, दमदार विजुअल इफेक्ट्स और शानदार एडवेंचर देखने को मिलता है. फिल्म को और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए मेकर्स ने नई तकनीकों का इस्तेमाल किया है और कई बेहतरीन सीन तैयार किए हैं. यही वजह है कि इसे दुनियाभर के दर्शकों ने खूब पसंद किया. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' की. इसका निर्देशन एडम विंगार्ड ने किया है. यह मॉन्स्टर यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है और साल 2021 में रिलीज हुई 'Godzilla vs. Kong' का सीक्वल मानी जाती है. फिल्म में रेबेका हॉल, ब्रायन टायरी हेनरी, डैन स्टीवंस, केली हॉटल, एलेक्स फर्न्स और फाला चेन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। सभी कलाकारों के अभिनय की दर्शकों ने जमकर सराहना की.
क्या है 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' की कहानी
फिल्म की कहानी गॉडजिला और कॉन्ग के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक नए और बेहद खतरनाक दुश्मन का सामना करना पड़ता है. कहानी में हॉलो अर्थ की रहस्यमयी दुनिया दिखाई गई है, जहां कॉन्ग अपने जैसे कई अन्य जीवों की खोज करता है. इसी दौरान एक ऐसा खतरा सामने आता है, जिससे पूरी दुनिया संकट में पड़ जाती है. इसके बाद पृथ्वी को बचाने और इस रहस्य को सुलझाने के लिए सभी कोशिश करते हैं. फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशनल पल और एडवेंचर का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है.
फिल्म ने दुनिया भर में किया इतना कलेक्शन
बता दें कि 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. लगभग 135 मिलियन डॉलर (करीब 1,125 करोड़ रुपये) के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 572 मिलियन डॉलर (करीब 4,770 करोड़ रुपये) का शानदार कारोबार किया.
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये फिल्म
फिल्म को IMDb पर 10 में से 6.0 की रेटिंग मिली है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करने के बाद अब यह नेटफ्लिक्स पर भी धूम मचा रही है. खास बात यह है कि दर्शक इस फिल्म को हिंदी समेत कई भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.