Saturday, 6 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Taylor Swift जल्द करेंगी Travis Kelce से शादी? सामने आई वेडिंग डेट

---विज्ञापन---

टेलर स्विफ्ट फेमस अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं,जो कि इन दिनों अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. टेलर इन दिनों जाने माने फुटबॉलर ट्रैविस केल्से को डेट कर रही हैं. हाल ही में दोनों की शादी की खबरें तेज हो गई हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कपल की शादी की डेट्स भी वायरल हो रही हैं. लोग कह रहे हैं कि दोनों जुलाई में शादी करने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

इस डेट को शादी कर सकते हैं टेलर और ट्रैविस

दरअसल, TMZ के मुताबिक टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से 3 जुलाई को शादी कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैनहट्टन में मुख्य रूप से शादी का कार्यक्रम हो सकता है. हालांकि स्विफ्ट या केल्से दोनों में से किसी ने भी इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.अभी भी दोनों की शादी की सभी डिटेल्स सीक्रेट रखी गई हैं.

---Advertisement---

शादी की जगह पर बना हुआ है संदेह

TMZ के एक सूत्र ने बताया कि वेडिंग समारोह मैनहट्टन के बीचों-बीच हो सकता है. हालांकि रिपोर्ट्स में यह भी साफ किया गया है कि अभी तक कुछ भी तय नहीं है. सेंट्रल पार्क, रॉकफेलर सेंटर, रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल और न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी समेत न्यूयॉर्क के कई फेमस स्थानों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. मैडिसन स्क्वायर गार्डन का नाम भी अफवाहों में आया है. हालांकि रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वास्तव में कपल किस स्थान पर शादी करने वाला है.

टेलर खुद कर रही हैं मेहमानों को इनवाइट

इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि टेलर हर चीज को सीक्रेट रख रही हैं. खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सिंगर सभी मेहमानों को ऑफिशियल इनवाइट भेजने की जगह उनसे खुद संपर्क कर रही हैं. साथ ही वह अपने कई करीबी दोस्तों को भी बुला रही हैं.

---Advertisement---

टेलर और ट्रैविस की शादी में पहुंचेंगे जाने माने सेलेब्स

सिंगर की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलर और ट्रैविस की वेडिंग सेरेमनी में जाने माने सेलिब्रिटीज शामिल होने वाले हैं. मॉडल कार्ली क्लोस, सिंगर बेन्सन बून में शामिल हो सकते हैं. हालांकि एक्टर माइल्स टेलर और उनकी पत्नी केली टेलर के शादी में शामिल न होने की उम्मीद है.  ऑफिशियल तौर पर इसके बारे में कोई डिटेल्स सामने नहीं आई हैं.

ऐसे शुरू हुई थी टेलर और ट्रैविस की शादी की अफवाह

बता दें कि टेलर की शादी की अफवाहें तब शुरू हुई थीं, जब न्यूयॉर्क की पुलिस डिपार्टमेंट की कमिश्नर जेसिका टिश ने जुलाई में होने वाले एक बड़े कार्यक्रम का जिक्र किया था और संभावित रूप से उन्होंने टेलर स्विफ्ट की शादी की बात कही थी. हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि वो मजाक कर रही थी, लेकिन तब तक ये खबर सोशल मीडिया पर फैल चुकी थी. वहीं, 3 जुलाई को मैनहट्टन में टेलर की शादी होगी या नहीं इसके बारे में कोई ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई है. फिलहाल इन खबरों को अफवाह माना जा रहा है.  

---Advertisement---
First published on: Jun 06, 2026 01:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola