---विज्ञापन---
Taylor Swift and Travis Kelce Wedding: अपनी शादी में पानी की तरह पैसे बहा रही हैं सिंगर, फैरीटेल जैसा सजेगा वेन्यू
Taylor Swift and Travis Kelce Lavish Wedding Cost: हॉलीवुड की फेमस पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं. वर्ल्ड फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट फुटबॉलर ट्रैविस केल्सी के साथ 3 जुलाई 2026 को शादी करने जा रही हैं. टेलर स्विफ्ट की शादी की तैयारियां बहुत ही जोर-शोर से चल रही हैं. मैडिसन स्क्वायर गार्डन में टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस गार्डन में गुरुवार को रिहर्सल डिनर का आयोजन किया गया है. अब खबर आ रही है कि इस वेडिंग की डेकोरेशन फैरीटेल स्टाइल में होगी. इसके लिए टेलर स्विफ्ट अपनी शादी में पानी की तरह पैसे बहा रही हैं.
टेलर स्विफ्ट की लव स्टोरी सेलिब्रेशन
खबरों के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट की लव स्टोरी के शादी वाले खास हिस्सा एक ग्रैंड मेंशन में सेलिब्रेट किया जाएगा! टीएमजेड के अनुसार, यह कपल मैडिसन स्क्वायर के अंदर एक महल जैसा बनवाया जा रहा है. 3 जुलाई को होने वाली इस ग्रैंड शादी के वेन्यू के बाहर बड़े-बड़े सजावटी सामान उतारे जा रहे थे. जिन पर 'गार्डन पार्टी सीन 1' लिखा था और स्प्रे पेंट से 'जीपी' भी लिखा हुआ था.
मेहमानों ने NDA पर साइन किया
कई रिपोर्टों के अनुसार, इस शादी के मेहमानों से इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेसी सर्टिफिकेट (NDA) पर साइन करने के लिए कहा गया है. शादी के सभी गेस्ट को भेजे गए हर एक इनविटेशन कार्ड पर वॉटरमार्क लगाया गया है ताकि वह लीक न हो सके.
शादी में पानी की तरह पैसे बहा रही है सिंगर
टेलर और ट्रैविस की इस ग्रैंड शादी को सपनों जैसी फैरीटेल बनाने के लिए सिंगर ने पानी की तरह पैसा बहाया है. हालांकि, अभी तक शादी में खर्च होने वाले पैसों का कोई खास आंकड़ा सामने नहीं आया है. वैसे, सीएनएन बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार, लग्जरी वेडिंग प्लानर्स का रेट और शादी में आने वाले 1000 मेहमानों की लिस्ट को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सिंगर की शादी में 15 मिलियन से 20 मिलियन डॉलर खर्च कर रहा है.
शादी के मेहमान
हालांकि टेलर और ट्रैविस की शादी में कौन-कौन सी हस्ती आ रही है, इस बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि टेलर की सबसे अच्छी दोस्त सेलेना गोमेज और उनके अक्सर पार्टनर रहे जैक एंटोनॉफ के शादी में शामिल हो सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.