Friday, 5 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toy Story 5 के लिए टेलर स्विफ्ट ने लिखा खास गाना, बचपन की तस्वीर शेयर कर बोलीं- ‘सपना हुआ सच’

---विज्ञापन---

taylor swift Share Post: हॉलीवुड की पॉप सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका नया गाना नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे पॉपुलर एनिमेटेड फिल्म फ्रेंचाइजी Toy Story से जुड़ा उनका खास कनेक्शन है. टेलर ने खुलासा किया है कि उन्होंने Toy Story 5 के लिए एक ओरिजिनल गाना लिखा और रिकॉर्ड किया है. इस मौके पर उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह फिल्म के पॉपुलर किरदार जेसी (Jessie) के लुक में नजर आ रही हैं.

टेलर स्विफ्ट ने शेयर किया पोस्ट

टेलर स्विफ्ट ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर कर लिखा, कि Toy Story 5 के लिए गाना लिखना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि यह काम उनके लिए एक नई म्यूजिकल चैलेंज होने के साथ-साथ घर लौटने जैसा भी महसूस हुआ. टेलर के मुताबिक, बचपन से ही वह Toy Story की बड़ी फैन रही हैं और इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.

---Advertisement---

पोस्ट में कही दिल छू लेने वाली बात

सिंगर ने अपने पोस्ट में लिखा कि जेसी के लिए गाना बनाना बहुत स्वाभाविक लगा, क्योंकि इस किरदार से उनका भावनात्मक जुड़ाव रहा है. उन्होंने कहा कि 5 साल की उम्र से लेकर आज तक Toy Story उनके जीवन का हिस्सा रही है और वह इस सफर को Infinity and Beyond तक जारी रखना चाहती हैं.

फिल्म के डायरेक्टर का जताया आभार

टेलर ने फिल्म के निर्देशक एंड्रयू स्टैंटन का भी आभार जताया, जिन्होंने उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका दिया. इसके अलावा उन्होंने मशहूर म्यूजीशियन रैंडी न्यूमैन की भी तारीफ की, जिनके गानों और म्यूजिक ने सालों से Toy Story की दुनिया को खास बनाया है.

---Advertisement---

टेलर ने अपने करीबी के साथ मिलकर लिखा सॉन्ग

उन्होंने यह भी बताया कि यह गाना उन्होंने अपने लंबे समय के सहयोगी जैक एंटोनॉफ के साथ मिलकर लिखा है. टेलर के अनुसार, दोनों ने इस गीत को उन किरदारों के प्रति अपने प्यार और सम्मान के साथ तैयार किया है, जिन्होंने बचपन में लाखों लोगों को हंसाया, इंस्पायर किया और सपने देखने की चाहत दी.

टेलर का नया गाना हो चुका है रिलीज

टेलर का नया गाना I Knew It, I Knew You अब रिलीज हो चुका है और दुनियाभर में उपलब्ध है. वहीं, Toy Story 5 को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में टेलर स्विफ्ट और Toy Story का यह खास कॉम्बो फिल्म को और भी खास बनाने वाला है.  

---Advertisement---
First published on: Jun 05, 2026 04:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola