---विज्ञापन---
Fifa World Cup 2026: Shakira को पछाड़ Nora Fatehi के Siir Siir गाने ने यूट्यूब पर मचाया बवाल, 24 घंटों में मिले 20 मिलियन व्यूज
नोरा फतेही बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और वह अपने शानदार डांस नंबर्स के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. नोरा ने हाल ही में इंटरनेशनल लेवल पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. दरअसल, म्यूजिक प्रोड्यूसर संजॉय और फ्रेंच सिंगर वेजेड्रीम के साथ मिलकर उन्होंने FIFA वर्डकपल 2026 का एंथम 'सीर सीर' गाया है, जो कि दुनिया भर में तहलका मचा रहा है. यह गाना जबरदस्त हिट हो गया है.
सीर सीर को 24 घंटे में मिले 24 मिलियंस व्यूज
नोरा फतेही के इस गाने को यूट्यूब पर 24 घंटे में 20 मिलियन व्यूज मिले हैं. यह गाना चैनल पर अब तक रिलीज हुए FIFA टूर्नामेंट के टॉप म्यूजिक वीडियो में शामिल हो गया है.
सीर सीर ने मोस्ट वॉच्ड FIFA एंथम में बनाई जगह
सिर्फ एक दिन में 20 मिलियन से ज्यादा बार देखे जाने वाला गाना सीर सीर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला FIFA एंथम बन गया है.
सीर सीर गाने ने तोड़ा शकीरा के दाई दाई का रिकॉर्ड
इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने ने शकीरा के FIFA ट्रैक ‘दाई दाई’ का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है. दाई दाई को रिलीज के 24 घंटे बाद 8.2 मिलियन व्यूज मिले थे और ‘सीर सीर’ को 20 मिलियन व्यूज मिले हैं.
सीर सीर गाने पर नोरा ने कही ये बात
वहीं, सीर सीर गाने को लेकर नोरा फतेही ने कहा था, " यह मेरे लिए बहुत खास है. सीर सीर के जरिए हम अलग अलग कल्चर को मिलाकर कुछ ऐसा बना पाए जो सच में ग्लोबल लगता है. इतने सालों में एक आर्टिस्ट के तौर पर मेरा डेवलेपमेंट हुआ है और इस प्रोजेक्ट ने मुझे अपनी पहचान के हर हिस्से को एक साथ लाने का मौका दिया है. मेरी मोरक्कन जड़े, मेरी कनाडाई जड़ें और भारत और साउथ एशियाई कॉम्यूनिटी से मिला प्यार और सपोर्ट जिसने मेरे सफर में अहम भूमिका निभाई है.
सीर सीर गाने में दिखा अलग कल्चर
उन्होंने आगे कहा, "इस प्रोजेक्ट को और भी खास बनाता है इसके पीछे मौजूद भारतीयों का मजबूत योगदान, कोरियोग्राफर और डांसर्स से लेकर स्टाइलिंग टीम तक, सभी ने इस विजन को हकीकत बनाने में अहम भूमिका निभाई है. यह जानकर कि हम इस गाने को फीफी वर्ल्ड कप 2026 जैसे ग्लोबल मंच पर ले जा रहे हैं. यह और भी खास हो जाता है. यह एक फुल सर्कल पल जैसा लगता है, जहां म्यूजिक के जरिए अलग अलग कल्चर, साउंड और लोग एक साथ आते हैं. यह इस्ट और वेस्ट को जोड़ने का मेरा तरीका है. सीर सीर की सफलता को न केवल एक जीत के तौर पर, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भारत की भागीदारी के लिए गर्व के तौर पर भी सराहा गया है. बता दें कि इस गाने को अलग-अलग देशों के लोगों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.