---विज्ञापन---
Netflix Latest Release: ‘ऑफिस रोमांस से मां बहन’ तक, 1 से 7 जून के बीच नेटफ्लिक्स पर दस्तक देंगी ये धांसू फिल्में और सीरीज
आज मई महीने का आखिरी दिन है और हम जून की ओर बढ़ चुके हैं. ऐसे में नए महीने की शुरुआत में ओटीटी पर तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. वहीं, जून में 1 से 7 तारीख तक नेटफ्लिक्स पर एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और फैमिली ड्रामा जैसी फिल्में, सीरीज रिलीज होंगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर.
द क्रीड ट्रायलॉजी
माइकल बी. जॉर्डन स्टारर 'द क्रीड ट्रायलॉजी' एक बॉक्सिंग सीरीज है. इसके अलावा इसमें फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा. यह नेटफ्लिक्स पर 1 जून को रिलीज हो रही है.
टूरिस्ट फैमिली
लिस्ट में कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' शामिल है. जो कि सिनेमाघरों में 2025 में रिलीज हुई थी, लेकिन अब यह ओटीटी पर रिलीज हो रही है. यह मूवी एक परिवार के बारे में है, जो कि आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका से भागकर भारत आ जाता है. फिल्म 2 जून को रिलीज होगी.
मां बहन
माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'मां बहन' भी लिस्ट में शामिल है. यह एक फैमिली ड्रामा है, जो कि 4 जून को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी.
ऑफिस रोमांस
'ऑफिस रोमांस' इस साल की मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में ऑफिस रोमांस, कलिग्स की लव लाइफ, ऑफिस गॉसिप आदि चीजों को दिखाया जाएगा. इसमें जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन लीड रोल में है. इसे आप 5 जून से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
मैक्सिको 86
'मैक्सिको 86' फिल्म 1986 के मैक्सिको फुटबॉल वर्ल्ड कप पर आधारित है. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. जो कि 5 जून को रिलीज होगी.
पुअर थिंग्स
ऑस्कर विनर फिल्म 'पुअर थिंग्स' भी अब ओटीटी रिलीज को तैयार है. यह मूवी एक महिला के पुनर्जीवित होने के बारे में है. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 जून को रिलीज होगी.
रेजिडेंट एलियन 4
'रेजिडेंट एलियन 4' एक अमेरिकन साइंस फिक्शन कॉमेडी ड्रामा है. जो कि रेजिडेंट एलियन का चौथा सीजन है. इस सीरीज में एक ऐसे एलियन के बारे में दिखाया जाएगा, जो को आम लोगों के बीच डॉक्टर बनकर रहता है. यह 6 जून को रिलीज होगी.
यूएसए 94: ब्राजील रिटर्न टू ग्लोरी
'यूएसए 94: ब्राजील रिटर्न टू ग्लोरी' भी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो कि फीफा वर्ल्ड कप की यादों को ताजा करती है. यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसमें ब्राजील की जीत को लेकर दिखाया जाएगा. यह 7 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.