---विज्ञापन---
सिनेमाघरों में ₹9,050 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर रिलीज हुई Michael, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर है मौजूद?
सिनेमाघरों में अपनी धुंधाधार कमाई से इतिहास रचने वाली साल की सबसे बड़ी फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पॉप के बादशाह माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी जिस बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस के बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए, वह अब आखिरकार आपके नजदीकी मोबाइल स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी है. थिएटर्स में ₹9,050 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने के बाद अब यह फिल्म एक लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है. आइए जानते हैं आखिर किस प्लेटफॉर्म पर आप घर बैठे इसे देख सकते हैं.
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म
थिएटर्स में अपना जलवा बिखेरने के बाद माइकल जैक्सन की बहुप्रतीक्षित बायोपिक 'माइकल' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे, वे अब इसे घर बैठे आराम से एंजॉय कर सकते हैं. खास बात यह है कि भारतीय दर्शकों की सहूलियत के लिए यह फिल्म मूल अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ हिंदी डबिंग में भी देखने के लिए उपलब्ध कराई गई है.
भतीजे जाफर ने निभाया माइकल जैक्सन का रोल
इस फिल्म में पॉप स्टार माइकल जैक्सन की मुख्य भूमिका उनके सगे भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाई है. फिल्म की रिलीज के बाद से ही जाफर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. उनके लुक्स, डांस मूव्स और चलने-बोलने के हाव-भाव स्क्रीन पर बिल्कुल अपने चाचा माइकल जैक्सन जैसे ही नजर आते हैं. इस बायोपिक के जरिए दर्शकों को माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी, उनके शुरुआती संघर्षों और उनके स्टारडम को बेहद करीब से देखने का मौका मिलता है.
इतिहास की सबसे बड़ी बायोपिक बनी 'माइकल'
कमाई के मामले में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच दिया है. 'माइकल' अब दुनिया भर के सिनेमाई इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बन चुकी है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 977 मिलियन डॉलर यानी ₹9,050.23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस शानदार कमाई के साथ इस फिल्म ने ऑस्कर विजेता मशहूर फिल्म 'ओपेनहाइमर' के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को भी पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया है.
पहले ही वीकेंड में तोड़े थे रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की फिल्मों की तरह ही इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच एक अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिला था. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर ₹2,042.96 करोड़ की बंपर ग्रॉस कमाई करके सबको चौंका दिया था. इसी के साथ यह दुनिया की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली म्यूजिकल और बायोग्राफिकल फिल्म बन गई थी, जिसने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया था.
भारी बजट और बड़े मेकर्स का साथ
इस भव्य फिल्म को बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया था और इसका कुल बजट करीब ₹1,800 करोड़ बताया जाता है. फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एंटोनी फुक्का ने किया है, जबकि इसे लायंसगेट और जैक्सन एस्टेट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. भारतीय बाजार की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में करीब ₹70.97 करोड़ का नेट और ₹83.49 करोड़ का ग्रॉस लाइफटाइम बिजनेस किया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.