---विज्ञापन---
Michael Box Office Collection Day 1: भारत में हिट या फ्लॉप कैसा रहा ‘माइकल’ का पहला दिन? जानें ओपनिंग डे पर छापे कितने करोड़
Michael Box Office Collection Day 1: वर्ल्ड फेमस हिप-हॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म 'माइकल' ने रिलीज होते ही दुनियाभर में अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. नेगेटिव रिव्यू के बावजूद फिल्म ने भारत समेत दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. चलिए आपको ये बताते हैं कि इस हॉलीवुड फिल्म ने एक दिन कितनी कमाई की है.
हॉलीवुड की इस म्यूजिकल बायोपिक ने अपने पहले दिन के कलेक्शन से ये साबित कर दिया कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड लेवल पर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
Sacnilk.com के अनुसार, शुक्रवार को भारत में रिलीज हुई जाफर जैक्सन की फिल्म 'माइकल' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5.50 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है.
वहीं, लोकल डिस्टीब्यूटर्स के अनुसार, फिल्म के इस कलेक्शन में मूवी की रिलीज से पहले वाले पेड प्रीव्यू के दौरान किया गया 2.40 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन भी शामिल है.
फिल्म 'माइकल' ने भारतीय बाजार में हॉलीवुड म्यूजिकल बायोपिक के इतिहास में अब तक की सबसे अच्छी शुरुआत की है. इसी के साथ फिल्म ने एल्विस और बोहेमियन रैप्सोडी जैसी फिल्मों को आसानी से पीछे छोड़ दिया है.
इसके अलावा, फिल्म 'माइकल' ने अपने साथ रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' को बॉक्स ऑफिस पर ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों में चल रही दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' के कुल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया.