Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Met Gala Guest List 2026: करण जौहर होंगे मेट गाला में शामिल, लेकिन ये टॉप एक्ट्रेस नहीं होगी शामिल

---विज्ञापन---

Met Gala Guest List 2026: फैशन की दुनिया का 'ऑस्कर' कहे जाने वाले मेट गाला में इस बार भारत की ओर से एक नया चेहरा नजर आने वाला है. जहां करण जौहर 4 मई को न्यूयॉर्क में होने वाले इस ग्रैंड इवेंट में हिस्सा लेंगे. 'Fashion Is Art' ड्रेस कोड के साथ होने वाले इस फंक्शन में करण का स्टाइल कैसा होगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं. वहीं दूसरी ओर, मेट गाला की रेगुलर गेस्ट रहीं दीपिका पादुकोण इस बार इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगी. दीपिका फिलहाल अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं, जिसकी वजह उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी है. बियॉन्से और वीनस विलियम्स जैसी ग्लोबल हस्तियों की मौजूदगी में यह शाम बेहद खास होने वाली है.

करण जौहर का धमाकेदार डेब्यू

करण जौहर अक्सर अपने अनोखे और महंगे फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं. पहली बार वे मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगे. सूत्रों के मुताबिक, करण इस इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारतीय फैशन को एक नए नजरिए से पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

---Advertisement---

दीपिका पादुकोण क्यों नहीं होंगी शामिल?

मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जादू चलाने वाली दीपिका पादुकोण इस बार नदारद रहेंगी. वह इस समय अपने पति रणवीर सिंह और बेटी दुआ के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. दीपिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की है, जिसकी वजह से उन्होंने काम से ब्रेक लिया हुआ है.

रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजेगी किलकारी

दीपिका और रणवीर ने एक बेहद क्यूट पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. फोटो में उनकी बेटी दुआ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही है. बता दें कि इस कपल की शादी 2018 में हुई थी और 8 सितंबर 2024 को उन्होंने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था.

---Advertisement---

सितारों से सजी होस्ट कमेटी

इस साल मेट गाला की सह-अध्यक्षता (Co-chairs) बियॉन्से, निकोल किडमैन, वीनस विलियम्स और अन्ना विंटूर कर रही हैं. वहीं, मशहूर सिंगर लिसा (Lisa) को होस्ट कमेटी में शामिल किया गया है. इतने बड़े नामों के जुड़ने से यह साफ है कि 2026 का मेट गाला पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ने वाला है.

कब और कहां देखें लाइव?

भारतीय फैंस इस इवेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं. आप मेट गाला के रेड कार्पेट को वोग (Vogue) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं. भारत में इसका प्रसारण 5 मई को सुबह 3:30 बजे शुरू होगा.

---Advertisement---
First published on: May 01, 2026 07:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola