Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

म्यूजिक इंडस्ट्री के इस दिग्गज हस्ती का निधन, कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग

---विज्ञापन---

Andy Bickers Death: हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी और दुखद खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के फेमस सैक्सोफोनिस्ट एंडी बिकर्स का निधन हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई रॉक बैंड कोल्ड चिजल के साथ 3 दशकों से अधिक समय तक काम करने वाले सैक्सोफोनिस्ट एंडी बिकर्स ने 10 जुलाई, 2026 को अपनी आखिरी सांस ली. एंडी बिकर्स के निधन की खबर बैंड ने दी है. बैंड ने शुक्रवार को एंडी बिकर्स के निधन की घोषणा की और शोक व्यक्त किया है. एंडी बिकर्स लंबे समय से कैंसर से जूझने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं.

एंडी बिकर्स के निधन की जानकारी

कोल्ड चिजल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. कोल्ड चिजल ने एंडी बिकर्स के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, 'हमारे प्रिय सैक्सोफोनिस्ट, एंडी बिकर्स, जो 30 सालों से अधिक समय से हमारे साथ थे, कैंसर से जूझते हुए आज सुबह इस दुनिया से विदा हो गए.'

---Advertisement---

हमारा दिल टूट...

उन्होंने आगे लिखा, 'एंडी हमारे भाई थे: एक अमेजिंग म्यूजिशन और एक बेहतरीन इंसान जिनके साथ सफर करना या शहर में घूमना बहुत अच्छा लगता था. राइजिंग सन, सैटरडे नाइट और माई बेबी जैसे गानों में मंच पर उनके योगदान की बहुत कमी खलेगी. उनकी पत्नी लिसा और बेटे रूडी के लिए हमारा दिल टूट गया है.'

एक बेहतरीन म्यूजिशन...

बैंड के चीफ मेंबर जिमी बार्न्स ने भी एंडी बिकर्स को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'एंडी ने भी मेरे साथ कई बार दौरे किए, सोल और रॉक शो किए. हम सिर्फ इसलिए दोस्त नहीं थे क्योंकि वह एक बेहतरीन म्यूजिशियन थे, बल्कि इसलिए भी कि वह मजाकिया, बुद्धिमान और सबसे बात एक अच्छे इंसान थे. लिसा और रूडी को ढेर सारा प्यार. एंडी, तुम्हारी बहुत याद आएगी.'

---Advertisement---

एंडी बिकर्स को श्रद्धांजलि...

मिडनाइट ऑयल के लीड सिंगर पीटर गैरेट ने एंडी बिकर्स को श्रद्धांजलि लिखा, 'मिडनाइट ऑयल और कई आर्टिस्ट के फेवरेट सैक्सोफोनिस्ट एंडी बिकर्स को अलविदा, जो लंबी बीमारी के बाद आज हमें छोड़कर चले गए. हमारी संवेदनाएं उनकी पत्नी लिसा और बेटे रूडी के साथ हैं. एंडी के अंतिम प्रदर्शनों में से एक 2026 एपीआरए अवॉर्ड्स में रॉब हिर्स्ट को दी गई.'  

First published on: Jul 11, 2026 05:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola