Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने किया 1000 करोड़ का कलेक्शन, इस हॉरर थ्रिलर के Kartik Aaryan भी हुए मुरीद

---विज्ञापन---

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक हॉरर थ्रिलर फिल्म छाई हुई है. यह फिल्म दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. यह सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई थी और रिलीज के सिर्फ 16 दिनों में 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, हाल ही में यह भारत में भी रिलीज की गई है और लोगों के बीच इसको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यहां तक कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं. दोनों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ऑब्सेशन को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

दरअसल, हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन की. जो कि हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिका में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. करी बार्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 से 10 करोड़ रुपये में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---Advertisement---

कार्तिक-अनन्या ने की फिल्म की तारीफ

इतना ही नहीं इस फिल्म को भारत में 29 मई को रिलीज किया गया था और इसने सिर्फ तीन दिनों में 7.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म की रिलीज के बाद बॉलीवुड स्टार्स भी इसकी तारीफ कर रहे हैं. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने भी ये फिल्म देखी और इसकी जमकर तारीफ की. कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "बहुत लंबे समय बाद आई सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक, क्या फिल्म है!!पूरी तरह से दीवाना हो गया हू.इसे देखना न भूलें. वहीं, अनन्या ने स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, "यह फिल्म मेरे दिमाग से निकल ही नहीं रही, मैं इस पर पूरी तरह फिदा हो गई हूँ.सावधान रहें, आप किसे चाहते हैं..

अच्छे रिस्पॉन्स के बाद बढ़ाए गए थिएटर्स

बता दें कि अपनी रिलीज के तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.2 मिलियन का कलेक्शन किया था.इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार के मुकाबले 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी बनाई थी. इतना ही नहीं शनिवार और रविवार के दिन भी इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म की शानदार कमाई देखते हुए डिस्ट्रिब्यूटर्स ने 125 थिएटर ओर जोड़े हैं. फिल्म अभी 2780 थिएटर पर चल रही है. फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 86.5 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है.

---Advertisement---

फिल्म ने किया 100 मिलियन का आंकड़ा पार

मोजो की रिपोर्ट के मुताबिक आर रेटेड यह फिल्म इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 22.3 मिलियन डॉलर की कमाई कर चुकी है. फिल्म ने दुनिया भर में 100 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 108.7 मिलियन डॉलर हो गया है. यह इस साल की सबसे बड़ी सक्सेसफुल फिल्मों में से एक बन गई है. बता दें कि इस मूवी ने अपने बजट से 110 गुना से भी ज्यादा मुनाफा कमाया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नॉर्थ अमेरिका में अपने तीसरे दिन ही 26 से 30 मिलियन डॉलर कमा लिए थे और अपना बजट निकाल लिया था.

क्या है ऑब्सेशन की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह बेयर नाम के एक शख्स के बारे में है, जिसे अपनी दोस्त निक्की से प्यार होता है और वह चाहता है कि वह भी उसे प्यार करे. फिर अचानक एक बिल्ली की मौत होती है और इसके बाद अजीबो गरीब चीजें शुरू हो जाती है. इस मूवी में लीड रोल में माइकल जॉन्सटन और इंडे नवारेटे अहम रोल में नजर आई हैं.    

---Advertisement---
First published on: Jun 01, 2026 08:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola